Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

विमान किराया होगा कम! केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV

Supreme Court ने कुत्तों को लेकर सुनाया बड़ा फैसला, कहा- सभी कुत्तों को शेल्टर होम में नहीं रखा जाएगा, टीकाकरण के बाद… | Parmarth TV

Supreme Court ने कुत्तों को लेकर सुनाया बड़ा फैसला, कहा- सभी कुत्तों को शेल्टर होम में नहीं रखा जाएगा, टीकाकरण के बाद… | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर के कुत्तों को लेकर आज बड़ा फैसला सुनाया है। सुप्रीम कोर्ट ने आज 11 अगस्त के निर्देशों में बदलाव करते हुए फैसला सुनाया कि सभी कुत्तों को शेल्टर होम में नहीं रखा जाएगा, बल्कि टीकाकरण के बाद उन्हें पुराने स्थानों पर छोडऩा होगा।

सुप्रीम कोर्ट  की ओर से हालांकि, रेबीज से ग्रस्त और बेहद आक्रामक स्वभाव के कुत्तों को शेल्टर होम में रखने का फैसला सुनाया है। सुप्रीम कोर्ट ने अब पशु प्रेमियों को भी हिदायत दे दी कि अब वह कुत्तों को सार्वजनिक स्थानों पर खाना नहीं खिला पाएंगे। कुत्तों को खाना खिलाने के लिए अथॉरिटीज को डॉग फीडिंग सेंटर बनाने को कहा है। जस्टिस विक्रम नाथ, संदीप मेहता और एनवी अंजारिया की बेंच ने आज कुत्तों को लेकर ये फैसला सुनाया है। बेंच ने कहा कि कुत्तों को कृमिनाशक दवा और टीकाकरण के बाद ही शेल्टर हाउस से छोड़ा जाएगा। 

सुप्रीम कोर्ट द्वारा 11 अगस्त के आदेश में संशोधन करते हुए लावारिस कुत्तों को शेल्टर हाउस से मुक्त करने की पाबंदी पर स्टे लगा दिया गया है। हालांकि, देश के शीर्ष न्यायालय ये भी बोल दिया कि ऐसे कुत्ते जिनका स्वभाव बहुत आक्रमक है या रेबीज से ग्रस्त हैं उन्हें सार्वजनिक स्थानों पर ना छोड़ा जाए। 

सार्वजनिक स्थानों पर कुत्तों को खाना खिलाने पर लगाया प्रतिबंध 

सुप्रीम कोर्ट  की बेंच ने सार्वजनिक स्थानों पर कुत्तों को खाना खिलाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। लावारिस कुत्तों को खाना खिलाने के लिए अलग से स्थान बनाए जाने के निर्देश भी दिए हैं। बेंच ने कहा कि सडक़ों पर आवारा कुत्तों को खाना खिलाते पाए जाने वालों के खिलाफ संबंधित कानूनी प्रावधान के तहत कार्रवाई की जाएगी। कुत्ता पकडऩे के काम को बाधित करने वाले पर जुर्माना लगाया जाएगा। 

PC: jansatta 

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

Trending News