Parmarth TV
जयपुर। नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने कई स्थानों पर पेट्रोल पंप ड्राई होने की खबर को लेकर सरकार को निशाने पर लिया है। उन्होंने एक खबर को पोस्ट कर इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया दी है।
आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने एक्स के माध्यम से कहा कि सरकार लगातार दावा कर रही हैं कि पेट्रोल-डीजल और गैस की कोई कमी नहीं है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बता रही है।
आरएलपी सांसद बेनीवाल ने इस संबंध में आगे कहा कि अखबारों की सुर्खियां बता रही हैं कि प्रदेश में कई स्थानों पर पंप ड्राई हो गए। मेरा सरकार से प्रश्न है कि अगर सब कुछ सामान्य है, तो फिर आम जनता घंटों लाइन में क्यों खड़ी है? लोगों को राशनिंग में तेल क्यों दिया जा रहा है? उन्होंने कहा कि राजस्थान और देश की जनता जनता परेशानी झेल रही है और भाजपा सरकार कागजों में “सब ठीक है”का ढोल पीट रही है।
PC: dakshinbharat
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Parmarth TV







