Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

7.8 तीव्रता के भूकंप से दहला फिलीपींस, कई इमारतें गिरीं, एक की मौत, जारी हुई ये चेतावनी | Parmarth TV West Bengal: ममता बनर्जी का साथ छोड़ने की तैयारी में हैं टीएमसी के 21 सांसद, उठा लिया है ये बड़ा कदम | Parmarth TV वैश्विक तनावों के बीच कीमती धातुओं में बड़ी गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Iran-Israel War: दो महीने बाद फिर छिड़ गई है जंग, भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी | Parmarth TV INDIA ब्लॉक की बैठक में शामिल हुए 25 दलों के नेता, बनी पांच मुद्दों पर सहमति | Parmarth TV PM Kisan Scheme: इनमें से एक भी काम नहीं हुआ पूरा तो अटक जाएगी 23वीं किस्त | Parmarth TV Gold-Silver Prices: 3,470 रुपए सस्ता हुआ सोना, चांदी भी 15,748 रुपए टूटी, आज ये है रेट | Parmarth TV Philippines में भूकंप का कहर: मृतकों की संख्या बढ़कर 15 हुई, 2 घंटे में लगे 138 झटके | Parmarth TV पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 साल पूरे होने पर Bhajanlal ने कहा- यह कालखंड भारत की विकास यात्रा को… | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: क्या फिर से बढ़ गई है पेट्रोल-डीजल की कीमतें? ये है ताजा रेट | Parmarth TV

भाजपा सरकार के राज में अपराधियों के हौसले सातवें आसमान पर हैं: Hanuman Beniwal | Parmarth TV

भाजपा सरकार के राज में अपराधियों के हौसले सातवें आसमान पर हैं: Hanuman Beniwal | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने कोटा के बोरखेड़ा थाना क्षेत्र में स्थित चंद्रेसल मठ के महंत देवानंद महाराज की हत्या होने पर प्रदेश की भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है।

बेनीवाल ने एक्स के माध्यम से कहा कि कोटा के बोरखेड़ा थाना क्षेत्र में स्थित चंद्रेसल मठ के महंत देवानंद महाराज की निर्मम हत्या ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। यह घटना केवल एक संत की हत्या नहीं, बल्कि राजस्थान की बिगड़ती कानून-व्यवस्था का भयावह चेहरा है। भाजपा सरकार के राज में अपराधियों के हौसले सातवें आसमान पर हैं। हालात ऐसे हो गए हैं कि अब साधु-संत भी सुरक्षित नहीं हैं।

प्रदेश में हत्या, लूट, महिलाओं पर अत्याचार और संगठित अपराध की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, लेकिन सरकार कानून व्यवस्था बनाए रखने में नाकाम नजर आ रही है। मैं राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को कहना चाहता हूं कि साधु संतो के नाम पर वोट लेकर सत्ता में आई आपकी भारतीय जनता पार्टी के शासन में जब मठों और मंदिरों के महंत तक सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा का अंदाजा सहज लगाया जा सकता है,इस पर आपको गंभीरता से विचार करना चाहिए , डीजीपी इस प्रकरण में त्वरित संज्ञान लेकर महंत के हत्यारों को तत्काल गिरफ्तार करवाए।

PC:livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Parmarth TV

Trending News