Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV

रेप का झूठा आरोप लगाने वाली ‘पूजा मिश्रा’ निकली शातिर लुटेरी दुल्हन, झांसी से गिरफ्तार – जानें पूरा सच | Parmarth TV

रेप का झूठा आरोप लगाने वाली ‘पूजा मिश्रा’ निकली शातिर लुटेरी दुल्हन, झांसी से गिरफ्तार – जानें पूरा सच | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर रेप का आरोप लगाकर सुर्खियों में आई महिला 'पूजा मिश्रा' को लेकर एक सनसनीखेज खुलासा सामने आया है। मीडिया में खुद को सनोज मिश्रा की असिस्टेंट डायरेक्टर बताने वाली और उन पर गंभीर आरोप लगाने वाली पूजा अब एक लुटेरी दुल्हन निकली है। पुलिस जांच में सामने आया है कि पूजा मिश्रा न सिर्फ फर्जी पहचान के सहारे शादी करती थी, बल्कि गहने और नगदी लेकर फरार हो जाती थी।

जोधपुर पुलिस की जांच में सामने आया कि पूजा मिश्रा का असली नाम पूजा देवी है और वह उत्तर प्रदेश के झांसी की रहने वाली है। इस महिला ने पहले बिहार की 'नमी मिश्रा' बनकर राजस्थान के जोधपुर में एक युवक से शादी की थी। शादी के महज आठ दिन बाद वह गहने और कैश लेकर घर से फरार हो गई।

कैसे हुआ खुलासा?

पूजा मिश्रा ने मार्च 2025 में डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर दिल्ली में रेप का आरोप लगाया था। इसके बाद उनका एक वीडियो इंटरव्यू एक यूट्यूब चैनल पर वायरल हुआ। इसी वीडियो को जोधपुर के झालामंड इलाके के रहने वाले देवाराम प्रजापत ने देखा, जिन्होंने पूजा से 2024 में शादी की थी। वीडियो देखकर देवाराम ने तुरंत महिला को पहचान लिया और पुलिस थाने पहुंचकर पूरा मामला बताया।

पुलिस ने जब जांच शुरू की, तो पहले तो वे भी उलझन में पड़ गए क्योंकि शादी के वक्त महिला ने सभी दस्तावेज फर्जी नाम-पते के साथ जमा किए थे। लेकिन गहराई से जांच करने पर सच्चाई सामने आ गई। पुलिस ने झांसी से पूजा को गिरफ्तार कर लिया है।

कई नाम, कई पहचान

जांच में यह भी सामने आया है कि पूजा मिश्रा ने कई जगह अलग-अलग नामों से पहचान बनाई। कभी वह 'नमी मिश्रा' बन जाती थी, तो कभी 'पूजा देवी'। शादी कराने में दलालों की भी भूमिका सामने आई है। देवाराम का कहना है कि उसकी शादी एक दलाल विमला देवी के जरिए हुई थी, जिसे उसने 2.73 लाख रुपये दिए थे। शादी के बाद पूजा केवल आठ दिन घर पर रही और फिर गहनों व नकदी समेत फरार हो गई।

घर से जाते समय वह अपने मोबाइल को तोड़कर गई ताकि उसकी लोकेशन ट्रैक न हो सके। देवाराम ने काफी दिनों तक उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। आखिरकार सनोज मिश्रा वाले इंटरव्यू के वीडियो में उसे देखकर मामला खुला और पुलिस ने उसे दिल्ली से गिरफ्तार किया।

सनोज मिश्रा को भी फंसाया

पूजा मिश्रा ने जब फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर रेप का आरोप लगाया था, तब उन्हें पुलिस ने हिरासत में लिया था। हालांकि बाद में पूजा ने खुद ही केस वापस ले लिया और दावा किया कि उसे किसी ने भड़काकर यह शिकायत दर्ज करवाई थी। इस बयान ने पहले ही इस मामले पर संदेह की परतें डाल दी थीं।

अब कितने लोगों को बनाया शिकार?

अब जोधपुर पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि पूजा मिश्रा उर्फ नमी मिश्रा उर्फ पूजा देवी ने और कितने लोगों को इसी तरीके से लूटा है। पुलिस को शक है कि उसने ऐसे ही कई मामलों को अंजाम दिया है, जहां वह शादी के बहाने लोगों से नकदी और गहने ठगकर गायब हो जाती थी।

Parmarth TV

Trending News