इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से गुरुवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट कर दिया गया है। कंपनियों ने आज भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है।
राजस्थान में पेट्रोल की औसत कीमत 105.69 रुपए प्रति लीटर ही बनी हुई है। वहीं लोगों को अभी भी यहां पर एक लीटर डीजल के लिए औसत रूप से 91.08 रुपए खर्च करने पड़ेंगे। प्रदेश के लोगों को लम्बे समय से यहां पर महंगी दरों पर दोनों ही ईंधन खरीदने पड़ रहे हैं। दोनों ही ईंधनों की कीमतों में लम्बे समय से बड़ा बदलाव नहीं हुआ है।
लोगों को कीमतें कम होने का इंतजार है। बढ़ी हुई दरों के कारण लोगों को यहां पर महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। पेट्रोल-डीजल की बढ़ी हुई दर के कारण कई चीजों के दाम बढ़े हैं। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से रोजाना सुबह पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट किया जाता है।
PC:petrol businessleague
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें







