Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Ayushman Card Yojana:आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी इलाज के लिए मना करें अस्पताल तो फिर यहां पर करें शिकायत | Parmarth TV विमान किराया होगा कम! केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

Aaj Ka Rashifal 12 June 2025: इन जातकों को साझेदारी से मिलेगा लाभ, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 12 June 2025: इन जातकों को साझेदारी से मिलेगा लाभ, पढ़ें आज का राशिफल

आज का दिन कुछ राशियों के लिए सावधानी बरतने का है, जबकि कुछ को लंबे समय से प्रतीक्षित सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य, धन और संबंधों में संतुलन बनाना जरूरी है। वाणी पर संयम और आत्म-नियंत्रण से आप विपरीत परिस्थितियों में भी आगे बढ़ सकते हैं।

By Anurag Mishra

Publish Date: Thu, 12 Jun 2025 06:29:00 AM (IST)

Updated Date: Thu, 12 Jun 2025 06:29:46 AM (IST)

आज का राशिफल सभी जातकों के लिए मिलाजुला रहेगा। (फाइल फोटो)

धर्म डेस्क, इंदौर। 12 जून 2025, गुरुवार का दिन राशियों के लिए मिला-जुला प्रभाव लेकर आया है। किसी को आज कारोबार में बड़ा लाभ मिल सकता है तो किसी को मानसिक तनाव से गुजरना पड़ेगा। ग्रह-नक्षत्रों की चाल और चंद्रमा की स्थिति आज कई राशियों की दिशा और दशा को प्रभावित कर रही है।

आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है…

मेष राशि

दिन कुछ परेशानी भरा साबित हो सकता है। किसी व्यापारिक निर्णय को लेकर चिंता रहेगी। भागीदारी वाले कार्यों में धोखा मिलने की संभावना है। खासतौर पर बिजनेस पार्टनर से सतर्क रहें, अन्यथा भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। पारिवारिक मोर्चे पर कोई दुखद समाचार मन को व्यथित कर सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखना आवश्यक है।

वृषभ राशि

यह दिन शुभ संकेत लेकर आया है। यदि आप कोई नया व्यवसाय या प्रोजेक्ट शुरू करना चाहते हैं तो समय अनुकूल है। भाग्य का साथ मिलेगा और एक बड़ी पार्टनरशिप से लाभ के योग बनेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा और पैतृक संपत्ति से संबंधित विवादों में आज आपके पक्ष में स्थिति बन सकती है।

मिथुन राशि

आज सावधानी से दिन बिताना चाहिए। सेहत को लेकर उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। किसी करीबी के व्यवहार से मानसिक खिन्नता संभव है। व्यवसाय में बड़ा बदलाव करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करें, वरना नुकसान हो सकता है। पारिवारिक तनाव और किसी सदस्य की तबीयत बिगड़ने की संभावना भी है। वाहन का उपयोग करते समय विशेष सतर्कता बरतें।

सिंह राशि

आज राहत की सांस मिल सकती है। लंबे समय से चले आ रहे तनाव खत्म हो सकते हैं। नौकरी या व्यापार में कोई बड़ा ऑफर मिल सकता है जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। घर का वातावरण खुशहाल रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। नया वाहन खरीदने की संभावना भी बन रही है।

कन्या राशि

दिन थोड़ा सतर्कता भरा रहेगा। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होकर जीवन में नई दिशा मिल सकती है, लेकिन स्वास्थ्य कारणों से खर्च बढ़ सकता है। व्यापार में कोई बड़ा बदलाव करने से बचें। वाहन चलाते समय सावधानी जरूरी है। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है।

तुला राशि

दिन चुनौतियों से भरा रह सकता है। प्रशासनिक मामलों में उलझन आ सकती है। कोई पुराना विवाद फिर से उभर सकता है। पारिवारिक संपत्ति को लेकर विवाद की आशंका है। व्यापार में भी नुकसान हो सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं और कानूनी मामलों में सतर्क रहें।

वृश्चिक राशि

दिन भागदौड़ से भरा रहेगा। जिस कार्य को लेकर आप लंबे समय से परेशान थे, उसमें आज कुछ प्रगति हो सकती है। हालांकि मित्रों से धोखा मिलने की संभावना है, इसलिए सोच-समझकर किसी पर विश्वास करें। बड़े लेन-देन सावधानी से करें। यात्रा टालना बेहतर होगा, या पूरी सावधानी से करें।

धनु राशि

दिन जोखिम भरा साबित हो सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, दुर्घटना की संभावना है। स्वास्थ्य गिर सकता है और मौसमी बीमारियों का खतरा है। व्यापार में किसी को बड़ी रकम उधार देना मुश्किल खड़ी कर सकता है। पारिवारिक झगड़े मानसिक तनाव बढ़ा सकते हैं।

मकर राशि

दिन मिश्रित प्रभाव लेकर आएगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां रह सकती हैं। मन बेचैन रहेगा और पारिवारिक समस्याओं के कारण कोई कठोर निर्णय लेना पड़ सकता है। व्यापार में आर्थिक संकट की स्थिति बन सकती है। हालांकि जीवनसाथी का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। किसी विशेष कार्य के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है।

कुंभ राशि

आज ऊर्जावान महसूस करेंगे। सकारात्मक विचारों का प्रभाव कार्यक्षेत्र में देखने को मिलेगा। कोई अच्छा मार्गदर्शक मिलने से आपकी दिशा बदल सकती है। हालांकि स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना जरूरी है। खानपान का ध्यान रखें। पारिवारिक विवादों से दूरी बनाएं।

मीन राशि

आज का दिन मानसिक उलझनों से भरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों के व्यवहार से तनाव हो सकता है। कोई षड्यंत्र आपके विरुद्ध बन सकता है। आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस होगी और संचित धन व्यर्थ कार्यों में खर्च हो सकता है। पारिवारिक कलह से मन अशांत रहेगा, जीवनसाथी से झगड़े की आशंका है।

Trending News