Parmarth TV
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं। लाल डायरी से सुर्खियों में आए राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने एक बार फिर से पूर्व सीएम अशोक गहलोत पर निशाना साधा है।
खबरों के अनुसार, झुंझुनू में डीटीओ ऑफिस के बाहर डंपर मालिकों के धरने को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने अशोक गहलोत पर गंभीर आरोप लगाया है। इस दौरान उन्होंने बोल दिया कि भ्रष्टाचार का पैसा हड़पने वाला महेश जोशी अकेला नहीं है, बल्कि इसमें अशोक गहलोत की भी हिस्सेदारी है। डंपर मालिकों के धरने में उन्होंने ये भी दावा कर दिया कि भ्रष्टाचार के पैसे के बंटवारे में अशोक गहलोत की सबसे बड़ी हिस्सेदारी है।
उन्होंने ये भी बोल दिया कि भ्रष्ट और बेईमान लोगों पर कार्रवाई होती है। इसमें देरी हो सकती है, लेकिन अन्याय नहीं होता। पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने इस दौरान कहा कि महेश जोशी ने अकेले 960-90 करोड़ रुपए का गबन नहीं किया। इसमें अशोक गहलोत का भी हिस्सा था। आपको बता दें कि राजेन्द्र सिंह गुढ़ा गहलोत सरकार में ही मंत्री थे।
PC:abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
Parmarth TV







