Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV Supreme Court: वकील की cji पर अभ्रद टिप्पणी, आप उस कुर्सी पर नहीं बैठ सकते, इसके योग्य नहीं, आपमें वह ईमानदारी नहीं… | Parmarth TV दिल्ली हाट शिल्प समागम मेले में 55 लाख से अधिक की बिक्री – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एनएलएमसी ने प्रयागराज में 11 सरकारी फ्लैटों की ई-नीलामी के लिए प्रक्रिया शुरू की – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Punjab Elections 2027: राघव चड्ढा, हरभजन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब में भाजपा का करेंगे चुनावी घोषणा पत्र तैयार | Parmarth TV

सेवा तीर्थ में पीएम मोदी द्वारा लिए गए निर्णयों को लेकर सीएम Bhajanlal ने बोल दी है ये बात           | Parmarth TV

सेवा तीर्थ में पीएम मोदी द्वारा लिए गए निर्णयों को लेकर सीएम Bhajanlal ने बोल दी है ये बात           | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नए पीएम कार्यालय सेवा तीर्थ में शिफ्ट होते ही महिलाओं, युवाओं और कमजोर नागरिकों के लिए जरूरी फैसलों से जुड़ी फाइलों पर साइन कर उन्हें बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पीएम मोदी द्वारा सेवा तीर्थ में पहले ही लिए गए इन निर्णयों को लेकर अपनी प्रतिक्रिया सोशल मीडिया के माध्यम से दी है।

सीएम भजनलाल ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सेवा तीर्थ से लिए गए पहले निर्णय ;नागरिक देवो भवःकी संकल्पना को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। ये निर्णय देश के गरीब, वंचित और मध्यम वर्ग के सशक्तीकरण को समर्पित हैं और जनसेवा की भावना को सर्वोपरि रखते हैं। करोड़ों बहनों को आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर करने के लिए ;लखपति दीदीका लक्ष्य बढ़ाकर 6 करोड़ किया गया है।

भजनलाल ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि अन्नदाताओं को सशक्त बनाने हेतु 2 लाख करोड़ रुपए के कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर फंड को नई ऊर्जा दी गई है। युवाओं के स्टार्टअप्स को गति प्रदान करने के लिए 10,000 करोड़ रुपए के ;फंड ऑफ फंड्स 2.0 को स्वीकृति मिली है। साथ ही ;पीएम राहत योजनाके अंतर्गत दुर्घटना पीड़ितों को 1.5 लाख रुपए तक के कैशलेस उपचार की सुविधा प्रदान कर आमजन के जीवन की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है।

सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के प्रति यह समर्पण वास्तव में प्रेरणादायी
सीएम भजनलाल ने कहा कि ये सभी निर्णय आम नागरिक के हितों की रक्षा, अवसरों के विस्तार और राष्ट्र के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से लिए गए हैं। सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के प्रति यह समर्पण वास्तव में प्रेरणादायी है।

PC:dipr.rajasthan

अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Parmarth TV

Trending News