Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Russia: यूक्रेन से यु़द्ध के बीच रूस में संसदीय चुनाव, पुतिन की पार्टी को मिला फिर से बहुमत | Parmarth TV MP: कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की महिला पार्षद पर विवादित टिप्पणी, कहा-दीदी की भी चौड़ाई बढ़ गई… | Parmarth TV LPG Prices: जयपुर में आज इतनी है घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर की कीमत | Parmarth TV New Rule: 1 अक्टूबर से लागू होने जा रहा है सिलेंडर बुकिंग और सब्सिडी से जुड़ा ये नियम, इन उपभोक्ताओं पर पडे़गा प्रभाव | Parmarth TV Sonia Gandhi को लगा बड़ा झटका, इस मामले में मजिस्ट्रेट कोर्ट के ऑर्डर को कर दिया रद्द | Parmarth TV PM Kisan Scheme: दीपावली से पहले किसानों को मिलेगा बड़ा तोहफा! जल्द ही सरकार… | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: अपडेट हो गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें, आज खर्च करने होंगे इतने रुपए | Parmarth TV अब Iran ने अमेरिका को दे डाली है ये चेतावनी, कहा- उसने नौसैनिक टकराव की क्षमता विकसित… | Parmarth TV Rajasthan: महापौर के चुनाव में भाजपा का दबदबा, इन निगमों पर किया कब्जा | Parmarth TV Bank Holiday: 26 सितंबर से पांच दिनों तक रह सकते हैं बैंक बंद, जाने क्या कारण आया सामने…हो सकती हैं आपको परेशानी | Parmarth TV

सोमनाथ का वैभव हमारे अटूट विश्वास और सांस्कृतिक पुनरुत्थान का जीवंत प्रतीक है: Bhajanlal | Parmarth TV

सोमनाथ का वैभव हमारे अटूट विश्वास और सांस्कृतिक पुनरुत्थान का जीवंत प्रतीक है:  Bhajanlal | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जयपुर स्थित झाड़खण्ड महादेव मन्दिर में आयोजित ‘राज्य स्तरीय सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संबोधन को सुना। इस बात की जानकारी सीएम भजनलाल ने सोशल मीडिया के माध्मय से दी है।


उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि सोमनाथ का वैभव हमारे अटूट विश्वास और सांस्कृतिक पुनरुत्थान का जीवंत प्रतीक है। आज का भारत अपनी गौरवशाली ‘विरासत’ पर गर्व भी कर रहा है और आधुनिक ‘विकास’ के नए आयाम भी स्थापित कर रहा है। देवाधिदेव महादेव से समस्त प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और निरंतर खुशहाली की मंगल कामना करता हूं।


इससे पहले उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि पुनर्निर्मित श्री सोमनाथ मंदिर के लोकार्पण की 75वीं वर्षगांठ पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। यह गौरवपूर्ण अवसर भारत की सांस्कृतिक चेतना, आस्था और पुनर्जागरण का प्रतीक है। सोमनाथ केवल एक मंदिर नहीं, बल्कि राष्ट्र के स्वाभिमान, सनातन परंपरा और अदम्य आस्था का जीवंत प्रतीक है। यह पावन अवसर हमें उन महान विभूतियों और अनगिनत श्रद्धालुओं के संघर्ष एवं संकल्प की याद दिलाता है, जिन्होंने पुनर्निर्माण के माध्यम से संस्कृति की अमर ज्योति को पुनः प्रज्वलित किया।

पीएम नरेन्द्र मोदी ने सोमनाथ मंदिर में पूजा

आज पीएम नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के सोमनाथ मंदिर में ‘अमृत पर्व-2026’ में हिस्सा लिया। सोमनाथ के आधुनिक मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के 75 वर्ष पूरे होने पर आयोजित इस उत्सव में शामिल होने से पहले पीएम मोदी ने भव्य रोड शो किया। इसके बाद उन्होंने मंदिर पहुंचकर महापूजा की।

PC: x 

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 


Parmarth TV

Trending News