Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV

हमारी सरकार गरीब, युवा अन्नदाता और महिला उत्थान हेतु काम कर रही: Bhajanlal | Parmarth TV

हमारी सरकार गरीब, युवा अन्नदाता और महिला उत्थान हेतु काम कर रही: Bhajanlal | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राज्य स्तरीय समारोह जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में हुआ। इस संबंध में राष्ट्रीय स्तर पर एक साल तक चलने वाले कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। जयपुर में हुए समारोह में पचास हजार लोगों ने एक साथ वंदे मातरम् गाया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा रहे। इस संबंध में सीएम भजनलाल ने सोशल मीडिया के माध्यम से भी जानकारी दी है। उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम् के गौरवशाली 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जयपुर स्थित एसएमएस स्टेडियम से दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गरिमामय उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से सहभागिता की। इस दौरान वन्दे मातरम् की ऐतिहासिक यात्रा, राष्ट्रीय चेतना और स्वतंत्रता संग्राम में इसके अमूल्य योगदान पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। साथ ही, राज्य स्तरीय कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर उत्कृष्ट खिलाड़ियों का सम्मान किया।


राष्ट्रीय गीत के सामूहिक गायन ने वातावरण को राष्ट्र चेतना के भावपूर्ण स्वरों से गुंजायमान कर दिया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सहित जनप्रतिनिधिगण भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में विकसित राजस्थान के संकल्प के साथ हमारी सरकार गरीब, युवा अन्नदाता और महिला उत्थान हेतु काम कर रही है। मैं युवाओं से इतना ही कहना चाहता हूं कि आप सभी अपनी ताकत को पहचानिए, कर्त्तव्य निश्चित कीजिए और पूरी दुनिया में मां भारती का नाम रोशन कीजिए।

PC: X

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 


Parmarth TV

Trending News