Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV

Aaj ka Love Rashifal 10 November 2025: मेष राशि वालों का दाम्पत्य जीवन होगा सुखमय, जानें अन्य राशियों का हाल

Aaj ka Love Rashifal 10 November 2025: मेष राशि वालों का दाम्पत्य जीवन होगा सुखमय, जानें अन्य राशियों का हाल

धर्म डेस्क। प्यार और रिश्तों की दुनिया में आज का दिन कई राशियों के लिए बेहद खास रहने वाला है। किसी के जीवन में रोमांस की नई शुरुआत होगी तो किसी को अपने रिश्ते में गलतफहमियां दूर करने का मौका मिलेगा। शुक्र और चंद्रमा की अनुकूल स्थिति प्रेम जीवन में सकारात्मकता ला रही है।

आज का दिन प्रेम प्रस्ताव रखने, पार्टनर को सरप्राइज देने और रिश्ते में मिठास बढ़ाने के लिए बेहद शुभ रहेगा। वहीं कुछ राशियों को अपने साथी की भावनाओं को समझने और धैर्य बनाए रखने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं 10 नवंबर का लव राशिफल।

मेष – आज आपके और आपके लव पार्टनर के बीच पुराने सभी मतभेद समाप्त होंगे। आप दोनों अपने रिश्ते की नई शुरुआत करेंगे। आज आप साथ में कहीं घूमने जा सकते हैं। साथी के साथ बिताया गया समय आपके संबंध को और मजबूत बनाएगा। दिन रोमांटिक और खुशियों से भरा रहेगा।

वृषभ – आज आपके और आपके साथी के बीच किसी पुराने मुद्दे को लेकर बहस हो सकती है। तनाव की स्थिति से बचने के लिए कुछ बातों को इग्नोर करना ही बेहतर रहेगा। अपने पार्टनर को थोड़ा समय दें और शांत रहने की कोशिश करें।

मिथुन – आज आप अपने पार्टनर के साथ बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। हालांकि कुछ बातों को लेकर मनमुटाव रह सकता है। अपने साथी को मनाने के लिए लॉन्ग ड्राइव या डिनर पर जाएं। अपनी गलतियों के लिए सॉरी कहना संबंधों में मिठास लाएगा।

कर्क – आज का दिन रोमांस और मस्ती से भरा रहेगा। आप अपने पार्टनर के साथ घूमने-फिरने जा सकते हैं। साथी अपने मन की बात आज आपसे साझा कर सकता है। उनकी भावनाओं का सम्मान करें, रिश्ता और गहरा होगा।

सिंह – आज अपने पार्टनर के साथ शानदार पल बिताने का अवसर मिलेगा। आप अपने दिल की बात उनसे कह सकते हैं। प्रेम प्रस्ताव रखने के लिए यह दिन बहुत शुभ है। साथी का मूड अच्छा रहेगा, इसलिए उनके साथ मिलकर समय बिताएं।

कन्या – आज आप अपने पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर चिंतित या परेशान रह सकते हैं। शक या गलतफहमी रिश्ते को कमजोर कर सकती है। किसी भी निर्णय से पहले बातों को समझें, नहीं तो मतभेद बढ़ सकते हैं।

तुला – आज आपके रिश्ते में परिवार का हस्तक्षेप परेशानी बढ़ा सकता है। आपके परिवार के लोग आपके पार्टनर को स्वीकार नहीं करेंगे, जिससे तनाव की स्थिति बन सकती है। धैर्य रखें और परिस्थिति को शांत मन से संभालें।

वृश्चिक – आज आप अपने साथी से पुरानी गलतियों के लिए माफी मांग सकते हैं। यह कदम आपके रिश्ते में फिर से प्यार और विश्वास लाएगा। साथ में घूमने, शॉपिंग या डिनर का प्लान बना सकते हैं। दिन खुशनुमा रहेगा।

धनु – आज आपके और आपके साथी के बीच गहरी समझ विकसित होगी। आपका पार्टनर अपने मन की बात आपसे साझा कर सकता है। प्रेम प्रसंगों के लिए यह दिन बेहद अनुकूल है। एक-दूसरे के साथ समय बिताने से आपका रिश्ता मजबूत होगा।

मकर – आज आपके और आपके साथी के बीच कुछ मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। पार्टनर का व्यवहार आपको परेशान कर सकता है। तनाव से बचने के लिए बातचीत से स्थिति को संभालें और अपनी भावनाओं को संयमित रखें।

कुंभ – आज आप अपने पार्टनर पर अनावश्यक शक कर सकते हैं, जिससे मानसिक तनाव बढ़ेगा। अपने मन के वहम को दूर करें और अपने साथी पर भरोसा बनाए रखें। विश्वास ही रिश्ते की सबसे बड़ी ताकत है।

मीन – आज आपका पार्टनर आपके प्रति बेहद प्यार जताएगा। उनके साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। लंबी यात्रा या कोई रोमांटिक आउटिंग संभव है। यदि आपने अब तक अपने दिल की बात नहीं कही है, तो आज का दिन प्रपोज करने के लिए शुभ है।

Trending News