Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

National Weather Forecast: राजस्थान सहित 15 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, लोगों को अब दे दी गई ये सलाह | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: क्या सरकार ने गांधी जयंती पर कम कर दी हैं कीमतें? ये है ताजा रेट | Parmarth TV Gold-Silver Prices: 4,000 रुपए सस्ता हुआ सोना, 11,521 रुपए गिरी चांदी की कीमत | Parmarth TV Delhi में एसआईआर प्रोसेस को लेकर प्रदर्शन, आप नेता सौरभ भारद्वाज को लिया हिरासत में, सीजेपी शाम को करेगी ऐसा | Parmarth TV इंसानी नियंत्रण से बाहर हो रहे हैं AI मॉडल्स, 100 से ज्यादा संस्थानों के सिस्टम में जबरन घुसपैठ का प्रयास | Parmarth TV PM Kisan Scheme: इस बार लाखों किसानों को नहीं मिलेगा किस्त का लाभ, जल्द ही पूरे कर लें ये काम | Parmarth TV फ्लाईदुबई विमान मामले में Donald Trump का बड़ा बयान, कहा- हमले के पीछे ईरान की भूमिका सामने आती तो… | Parmarth TV LPG Cylinders: गांधी जयंती के दिन इतनी तय कर दी गई हैं एलपीजी सिलेंडर कीमतें | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: आज भी नहीं मिली राहत, अब इतनी तय हुई हैं कीमतें | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: सितंबर माह के आखिरी दिन बड़े शहरों में इतनी तय कर दी हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV

Bihar Assembly Elections: आज 1302 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला ईवीएम होगा कैद, मतदान शुरू | Parmarth TV

Bihar Assembly Elections: आज 1302 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला ईवीएम होगा कैद, मतदान शुरू | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के मतदान से आज 1302 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद हो जाएगा। इसके लिए मतदान शुरू हो चुका है, जो शाम तक जारी रहेगा। पहले चरण में 121 सीटों पर मतदान होने के बाद आज 122 सीटों के लिए वोटिंग हो रही है।

आज ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई वाली सरकार के आधा दर्जन से अधिक मंत्रियों की किस्मत भी दांव पर लगी है। बिहार चुनाव के दूसरे चरण में 45,399 मतदान केंद्रों पर वोटिंग हो रही है। आज पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज सहित नेपाल सीमा से सटे जिलों में  लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

जेडीयू के वरिष्ठ नेता बिजेंद्र प्रसाद यादव (सुपौल), भाजपा के प्रेमेंद्र कुमार (गया टाउन), रेनू देवी (बेतिया), नीरेज कुमार सिंह ‘बबलू’ (छातापुर), लेशी सिंह (धमदाहा), शीला मंडल (फुलपरस) और जमा खान (चैनपुर) की किस्मत दांव पर लगी हुई है। आपको बता दें की पहले चरण में 121 सीटों पर 65 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था। चुनाव परिणाम 14 नवम्बर को घोषित किया जाएगा।

PC: jagran 

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

Trending News