Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

National Weather Forecast: राजस्थान सहित 15 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, लोगों को अब दे दी गई ये सलाह | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: क्या सरकार ने गांधी जयंती पर कम कर दी हैं कीमतें? ये है ताजा रेट | Parmarth TV Gold-Silver Prices: 4,000 रुपए सस्ता हुआ सोना, 11,521 रुपए गिरी चांदी की कीमत | Parmarth TV Delhi में एसआईआर प्रोसेस को लेकर प्रदर्शन, आप नेता सौरभ भारद्वाज को लिया हिरासत में, सीजेपी शाम को करेगी ऐसा | Parmarth TV इंसानी नियंत्रण से बाहर हो रहे हैं AI मॉडल्स, 100 से ज्यादा संस्थानों के सिस्टम में जबरन घुसपैठ का प्रयास | Parmarth TV PM Kisan Scheme: इस बार लाखों किसानों को नहीं मिलेगा किस्त का लाभ, जल्द ही पूरे कर लें ये काम | Parmarth TV फ्लाईदुबई विमान मामले में Donald Trump का बड़ा बयान, कहा- हमले के पीछे ईरान की भूमिका सामने आती तो… | Parmarth TV LPG Cylinders: गांधी जयंती के दिन इतनी तय कर दी गई हैं एलपीजी सिलेंडर कीमतें | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: आज भी नहीं मिली राहत, अब इतनी तय हुई हैं कीमतें | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: सितंबर माह के आखिरी दिन बड़े शहरों में इतनी तय कर दी हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV

Anta Assembly Seat: भजनलाल और वसुंधरा राजे ने मतदाताओं से की ये अपील | Parmarth TV

Anta Assembly Seat: भजनलाल और वसुंधरा राजे ने मतदाताओं से की ये अपील | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। प्रदेश के बारां जिले की अंता विधानसभा सीट के लिए आज मतदान हो रहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने लोगों से अपने मताधिकार का उपयोग करने की अपील की है। सीएम भजनलाल ने एक्स के माध्यम से कहा कि अंता के प्रिय भाइयो एवं बहनो, आज अंता के लिए निर्णायक और ऐतिहासिक दिन है।

आपका एक-एक मत अंता के सर्वांगीण विकास को गति प्रदान करने एवं स्वर्णिम भविष्य के निर्माण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। मेरा आप सभी मतदाताओं से विनम्र निवेदन है कि अंता में सुशासन एवं समग्र विकास के लिए मतदान अवश्य करें। आपका प्रत्येक वोट अंता के उज्ज्वल भविष्य की नींव है। याद रखें – पहले मतदान, फिर जलपान।

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि प्रिय अंता की जनता, आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। आपका एक-एक वोट अंता के विकास, प्रगति और भविष्य की दिशा तय करेगा। अपने परिवार, दोस्तों और पड़ोसियों को साथ लेकर मतदान केंद्र तक जाएँ। हर नागरिक की सहभागिता एक सशक्त और जागरूक समाज की पहचान है। याद रखिए, आपकी उंगली पर लगी स्याही सिर्फ एक निशान नहीं, बल्कि आपके अधिकार और आपके विश्वास की मुहर है। आइए, पूरे उत्साह और जिम्मेदारी के साथ मतदान करें। आपका वोट, अंता का सम्मान, जागरूक बनें, करें मतदान।

मदन राठौड़ ने की मोरपाल सुमन को जीताने की अपील

भाजपा के प्रदेशाध्यख मदन राठौड़ ने कहा कि अंता विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार मोरपाल सुमन को अपना अमूल्य मत दें और उन्हें भारी मतों से विजयी बनाएं। आपका एक-एक वोट प्रदेश में विकास, सुशासन और जनकल्याण की दिशा को और मजबूत करेगा।

PC:rajasthan.ndtv

Parmarth TV

Trending News