Parmarth TV
जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर से पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को लेकर बड़ा बयान दिया है। वहीं उन्होंने सीएम भजनलाल को एक सलाह दे डाली है।
अशोक गहलोत ने भीलवाड़ा में सोमवार को कहा कि वसुंधरा राजे अभी प्रदेश की मुख्यमंत्री होती तो उनके अनुभव का लाभ मिलता। राजे को दो बार कम रहने का अनुभव था, ऐसे में हमको भी उन पर अटैक करने में मजा आता।
इस दौरान अशोक गहलोत ने मौजूदा सीएम भजनलाल को सलाह देते हुए कहा कि सीएम पंडित भजनलाल शर्मा को मेरे वीडियो पेन ड्राइव में लेकर लेपटॉप में सुनने चाहिए, उससे सीखना चाहिए, विपक्ष को सुनना चाहिए।
तीन बार प्रदेश के सीएम रह चुके अशोक गहलोत ने बोल दिया कि मैं यह बातें बोलता हूं तो मतलब यह नहीं है कि मैं भजनलाल शर्मा के खिलाफ हूं, अब उनको डेढ़-दो साल हो गए हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल जी आप पहली बार आए हो कॉन्फिडेंस के साथ काम करो, भगवान की कृपा से आपको मौका मिला है।
पीएम मोदी से मांगा इस सवाल का जवाब
अशोक गहलोत ने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी एक सवाल किया है। उन्होंने पीएम मोदी से सवाल किया कि उदयपुर के बहुचर्चित कन्हैया लाल हत्याकांड के आरोपियों को आखिर कब न्याय मिलेगा। वहीं कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष के वोट चोरी के आरोपों को लेकर गहलोत ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने इस दौरान बोल दिया कि कांग्रेस के वोट चोरी के सवाल पर चुनाव आयोग के बजाय भाजपा जवाब देती है। यह अच्छे हालात नहीं हैं। राजस्थान में स्थिति खराब है।
PC: deccanherald
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Parmarth TV







