धर्म डेस्क: सनातन धर्म में सपनों को केवल कल्पना नहीं माना जाता, बल्कि यह भी माना जाता है कि वे भविष्य की झलक दिखाते हैं। स्वप्न शास्त्र (Shardiya Navratri Dreams) इसी विचारधारा पर आधारित है। इसमें अलग-अलग प्रकार के सपनों के अर्थ बताए गए हैं। विशेषकर शारदीय नवरात्र के दौरान मां दुर्गा से जुड़े सपनों को स्वप्न शास्त्र (Swapna Shastra) अत्यंत शुभ और कल्याणकारी माना जाता है।
शारदीय नवरात्र 2025 (Shardiya Navratri 2025)
वैदिक पंचांग के अनुसार इस वर्ष शारदीय नवरात्र 22 सितंबर 2025 से प्रारंभ होकर 01 अक्टूबर 2025 तक चलेंगे। यह नौ दिन मां दुर्गा और उनके नौ स्वरूपों की आराधना को समर्पित हैं। इस अवधि में मां दुर्गा से संबंधित कोई भी सपना आना भक्तों के लिए शुभ संदेश लेकर आता है।
सपने में मां दुर्गा की मूर्ति देखना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यदि शारदीय नवरात्र में किसी व्यक्ति को सपने में मां दुर्गा की मूर्ति दिखाई देती है तो यह अत्यंत शुभ माना जाता है। यह संकेत देता है कि जीवन से दुख और संकट दूर होंगे। साथ ही मां दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है।
मां दुर्गा के मंदिर का सपना
नवरात्र के पावन दिनों में अगर किसी को सपने में मां दुर्गा का मंदिर दिखाई दे तो यह इस बात का संकेत है कि व्यक्ति की मनोकामनाएं पूरी होंगी। इस सपने का अर्थ है कि मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होने वाला है और जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएंगे।
मां दुर्गा की आरती का सपना
सपने में मां दुर्गा की आरती देखना भी बहुत शुभ संकेत माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार ऐसा सपना जीवन की बड़ी समस्या दूर होने और नौकरी या करियर में सफलता मिलने का संकेत देता है। यह सपने नए अवसरों की ओर भी इशारा करते हैं।
शेर पर सवार मां दुर्गा का सपना
यदि नवरात्र में मां दुर्गा शेर पर सवार होकर सपने में दिखाई दें, तो इसे अत्यंत उत्तम स्वप्न कहा गया है। यह सपना धन लाभ, आर्थिक तंगी से मुक्ति और शत्रुओं पर विजय का संकेत देता है। साथ ही यह बताता है कि रुके हुए कार्य पूरे होंगे और भाग्य साथ देगा।
सपने में कन्या का दर्शन
शारदीय नवरात्र में अगर किसी को सपने में कन्या दिखाई देती है, तो इसका अर्थ है कि धन-वैभव और समृद्धि में वृद्धि होगी। यह भी माना जाता है कि ऐसा सपना मां दुर्गा के विशेष आशीर्वाद का प्रतीक है, जिससे जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं।
स्वप्न शास्त्र स्पष्ट रूप से बताता है कि शारदीय नवरात्र में मां दुर्गा से जुड़े सपनों का आना अत्यंत शुभ है। ऐसे सपनों का अर्थ होता है कि व्यक्ति के जीवन में नई संभावनाएं और खुशहाली आने वाली है। मां दुर्गा का आशीर्वाद मिलने से संकट दूर होते हैं, धन लाभ के अवसर बनते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
यह भी पढ़ें- Sharad Purnima 2025: मां लक्ष्मी की कृपा बरसाएगी शरद पूर्णिमा, नोट करें स्नान-दान की सही तारीख और पूजा विधि
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है।







