Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Government Scheme: हर महीने मिलेंगे 9,250 रुपए, बस एक बार कर दें ऐसा | Parmarth TV आमजन को लगा बड़ा झटका, Petrol ₹5 और Diesel 3 रुपए प्रति लीटर हुआ महंगा | Parmarth TV टेस्ला कंपनी के मालिक Elon Musk का भारतीय मूल की गर्लफ्रेंड से हुआ ब्रेकअप, दुखी हैं शिवॉन जिलिस | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: शनिवार को पेट्रोल-डीजल के लिए खर्च करने होंगे इतने रुपए | Parmarth TV National Weather Forecast: राजस्थान सहित 15 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, लोगों को अब दे दी गई ये सलाह | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: क्या सरकार ने गांधी जयंती पर कम कर दी हैं कीमतें? ये है ताजा रेट | Parmarth TV Gold-Silver Prices: 4,000 रुपए सस्ता हुआ सोना, 11,521 रुपए गिरी चांदी की कीमत | Parmarth TV Delhi में एसआईआर प्रोसेस को लेकर प्रदर्शन, आप नेता सौरभ भारद्वाज को लिया हिरासत में, सीजेपी शाम को करेगी ऐसा | Parmarth TV इंसानी नियंत्रण से बाहर हो रहे हैं AI मॉडल्स, 100 से ज्यादा संस्थानों के सिस्टम में जबरन घुसपैठ का प्रयास | Parmarth TV PM Kisan Scheme: इस बार लाखों किसानों को नहीं मिलेगा किस्त का लाभ, जल्द ही पूरे कर लें ये काम | Parmarth TV

PM Modi: एशिया कप जीतने पर प्रधानमंत्री ने लिखा ‘खेल के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर, परिणाम वही जीता भारत’ | Parmarth TV

PM Modi:  एशिया कप जीतने पर प्रधानमंत्री ने लिखा ‘खेल के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर, परिणाम वही जीता भारत’ | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। भारत ने रविवार को एशिया कप में खेले गए रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। एशिया कप के 41 सालों के इतिहास में यह पहला मौका था, जब भारत और पाकिस्तान की टीम फाइनल में टकराई। वहीं भारत की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर  का जिक्र करते हुए एक बड़ा पोस्ट किया है, पीएम मोदी ने अपने पोस्ट में कहा कि खेल के मैदान में ऑपरेशन सिंदूर, साथ ही इस जीत के साथ ही देश भर के अलग-अलग इलाकों में लोगों ने जश्न मनाया, वहीं कई राजनेताओं ने भी जीत पर टीम इंडिया को बधाई दी है। 


क्या लिखा पीएम ने

मीडिया रिपोटर्स की माने तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए एक्स पोस्ट में लिखा, खेल के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर, परिणाम वही जीता भारत, हमारे क्रिकेटरों को बधाई। इसके साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर लिखा, एक अद्भुत जीत, हमारे लड़कों की जबरदस्त ऊर्जा ने प्रतिद्वंद्वियों को एक बार फिर धूल चटा दी, भारत का जीतना तय है, चाहे कोई भी मैदान हो।


पीयूष गोयल क्या लिखा

इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने एक्स पर लिखा, विजय तिलक, आज भारतीय क्रिकेट टीम ने सिर्फ एशिया कप फाइनल नहीं बल्कि बल्कि हर भारतीय का दिल जीत लिया, तिलक वर्मा और कुलदीप यादव के जबरदस्त प्रदर्शन ने इस विजय को ऐतिहासिक बना दिया। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने एक्स पर जीत को लेकर लिखा, बेशक पाकिस्तान के साथ खेलना हमारा एजेंडा नहीं था,बल्कि पाकिस्तान को यह बताना था कि ज़मीन से लेकर आसमान तक, सड़क से लेकर समुंदर तक, बार्डर से लेकर खेल के मैदान तक हम चैंपियन थे और चैंपियन ही रहेंगें।

pc- thehawk.in,espncricinfo.com, indianexpress.com


 

 

Trending News