Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

होर्मुज स्ट्रेट में जहाज पर हुआ मिसाइल हमला, 5 भारतीय थे सवार, Trump ने ठुकरा दिया है ये प्रस्ताव | Parmarth TV Rajasthan: अब चुनी जाएगी गांवों की सरकार, पंचायती राज चुनाव कार्यक्रम का ऐलान, चार चरणों में होगा मतदान | Parmarth TV Government Scheme: हर महीने मिलेंगे 9,250 रुपए, बस एक बार कर दें ऐसा | Parmarth TV आमजन को लगा बड़ा झटका, Petrol ₹5 और Diesel 3 रुपए प्रति लीटर हुआ महंगा | Parmarth TV टेस्ला कंपनी के मालिक Elon Musk का भारतीय मूल की गर्लफ्रेंड से हुआ ब्रेकअप, दुखी हैं शिवॉन जिलिस | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: शनिवार को पेट्रोल-डीजल के लिए खर्च करने होंगे इतने रुपए | Parmarth TV National Weather Forecast: राजस्थान सहित 15 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, लोगों को अब दे दी गई ये सलाह | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: क्या सरकार ने गांधी जयंती पर कम कर दी हैं कीमतें? ये है ताजा रेट | Parmarth TV Gold-Silver Prices: 4,000 रुपए सस्ता हुआ सोना, 11,521 रुपए गिरी चांदी की कीमत | Parmarth TV Delhi में एसआईआर प्रोसेस को लेकर प्रदर्शन, आप नेता सौरभ भारद्वाज को लिया हिरासत में, सीजेपी शाम को करेगी ऐसा | Parmarth TV

BJP: दिल्ली में भाजपा के नए कार्यालय का उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री मोदी, इन सुविधाओं से होगा लैस | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। नवरात्रि का त्योहार चल रहा हैं और इस त्योहार के मौके पर दिल्ली भाजपा को आज उसका नया दफ्तर मिलने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नवरात्र सप्तमी के शुभ दिन पर दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर बने दिल्ली भाजपा के इस नए मुख्यालय का उद्घाटन करेंगे। इस उद्घाटन कार्यक्रम में कई केंद्रीय मंत्रियों सहित, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता समेत सभी मंत्री और पार्टी सांसद, विधायक, पार्षद और हजारों कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे।

कई सुविधाओं से हैं लैस
मीडिया रिपोटर्स की माने तो दिल्ली भाजपा का के नवनिर्मित दफ्तर अत्याधुनिक सुख सुविधाओं से लैस है, जिसे संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूत करने और राजधानी में पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के लिए एक सेंट्रलाइज्ड हब प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है। नई बिल्डिंग एडवांस्ड कम्युनिकेशन सिस्टम, मीटिंग हॉल और पार्टी कार्यक्रमों के कॉर्डिनेशन के लिए समर्पित स्थानों से सुसज्जित है। वीरेंद्र सचदेवा ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने 9 जून 2023 को नए दफ्तर का ;भूमि पूजन किया था।

सचदेवा ने कहा कि पार्टी की स्थापना के बाद पहला दफ्तर अजमेरी गेट पर खोला गया था। इसके बाद कुछ समय के लिए कार्यालय को रकाबगंज रोड पर शिफ्ट किया गया और लगभग 35 सालों तक 14 पंडित पंत मार्ग पर स्थित कार्यालय से काम किया गया। उन्होंने कहा कि अब सोमवार से पार्टी दफ्तर दीन दयाल उपाध्याय मार्ग स्थित नए भवन में शिफ्ट हो जाएगा। यह यात्रा संघर्ष से भरी रही है, फिर भी गौरवमयी रही है।

pc- ndtv raj

Trending News