Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

त्योहारी मौसम में 22 विशेष उड़ानें शुरू करेगी स्पाइसजेट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV इजरायली पीएम Netanyahu के संयुक्त राष्ट्र महासभा में विवादित बोल, कहा- अगर यहां कोई और कायर है तो… | Parmarth TV Nitin Nabin ने लोगों को दिलाई ‘स्वच्छता ही सेवा’ की शपथ, सीएम भजनलाल ने कही ये बात | Parmarth TV Gold-Silver Prices: इस साल के आखिर तक सोना 1.80 लाख और 3 लाख रुपए तक पहुंच सकती है चांदी, ये है आज का भाव | Parmarth TV सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने कहा हो सकता हैं मेरा एनकाउंटर, मांगा गृह मंत्री अमित शाह का इस्तीफा | Parmarth TV LPG Prices: क्या आज घट गए हैं घरेलू सिलेंडर के दाम, ये है ताजा रेट | Parmarth TV CJP ने अब कर दी है सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, 48 घंटे का दिया टाइम, रख दी ये तीन मांगें | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: क्या आज बढ़ा दी गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें? ये है ताजा रेट | Parmarth TV LPG Cylinders:  जयपुर सहित देश के प्रमुख शहरों में आज इतनी हैं घरेलू और कमर्शियल सिलेंडरों की कीमतें, देखें लिस्ट | Parmarth TV शेयर बाजारों की गिरावट बढ़ी, सेंसेक्स 1,200 अंक से ज्यादा टूटा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

Bhajanlal सरकार की बड़ी सौगात, उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने कर दी है ये दो बड़ी घोषणाएं | Parmarth TV

Bhajanlal सरकार की बड़ी सौगात, उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने कर दी है ये दो बड़ी घोषणाएं | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। भजनलाल सरकार ने अब खैरथल-तिजारा के लोगों को बड़ी सौगात दी है। उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने रविवार को जिले के ग्राम श्यामाका में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम के दौरान ग्राम के विकास को लेकर दो महत्वपूर्ण घोषणा की।

उन्होंने ग्राम श्यामाका में कार्यक्रम स्थल पर बनी धर्मशाला में शौचालय, बाथरूम, बाउंड्री वॉल एवं सीसी सड़क निर्माण के लिए लगभग 35 लाख रुपए के विकास कार्यों की घोषणा की गई। साथ ही 15 लाख रुपए की लागत से पुस्तकालय निर्माण की घोषणा भी की गई। इसके साथ ही मुख्य अतिथियों ने गांव के प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित भी किया गया।

प्रेमचंद बैरवा ने इस दौरान अपने संबोधन में कहा कि यह आयोजन केवल प्रतिमा अनावरण तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज को बाबा साहब के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा देने वाला है। उन्होंने कहा कि के तीन मूल मंत्र— “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो—आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं।

समाज के प्रत्येक बच्चे को शिक्षित बनाना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी
उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि समाज के प्रत्येक बच्चे को शिक्षित बनाना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। साथ ही उन्होंने सामाजिक एकता को मजबूत करने और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने का आह्वान किया। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे सोशल मीडिया में समय व्यर्थ न कर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें और समाज व देश के विकास में योगदान दें। बैरवा ने महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महिलाएं समाज और परिवार की आधारशिला हैं, इसलिए उन्हें शिक्षा और संस्कारों के प्रसार में अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए। कार्यक्रम के दौरान नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भी मौजूद रहे।

PC: dipr.rajasthan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 


Parmarth TV

Trending News