Parmarth TV
इंटरनेट डेस्क। बिहार के मुंगेर से रिश्तों को शर्मसार करने का मामला प्रकाश में आया है। इसके बारे में जानकर आपके होश ही उड़ जाएंगे। यहां कासिम बाजार थानान्तर्गत एक गांव की एक शादीशुदा महिला ने मायका में अकेले पाकर दो देवरों द्वारा जबरन दुष्कर्म करने और दुष्कर्म का वीडियो बनाने का गंभीर मामला प्रकाश में आया है। पीडि़ता ने इस संबंध में मामला दर्ज करवाया है।
पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने बताया कि पीडि़ता का लखीसराय जिले के एक गांव में ससुराल है। दो माह पहले पति के साथ ससुराल पक्ष के अन्य लोगों ने उसके मांग से सिंदूर धोकर उसे घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद से वह मायके में रहने लगी।
2 अप्रैल की दोपहर करीब 12 बजे पीडि़ता मायके में अकेली थी। इस दौरान पति का मौसेरा भाई और ममेरा भाई वहां आ गए। इस दौरान दोनों देवरों ने महिला के साथ मौके का फायदा उठाकर दुष्कर्म किया। साथ ही दुष्कर्म का वीडियो भी बना लिया। इस वीडियो को महिला के पति के मोबाइल नंबर पर भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
PC:naidunia
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
Parmarth TV







