Parmarth TV
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के बूंदी जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर आज सुबह एक दर्दनाक सडक़ हादसा हुआ है। इस सडक़ हादसे में एक महिला सहित 4 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। वहीं, बुरी तरह से घायल पांच लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
सभी मृतक पेशे से मजदूर थे। खबरों के अनुसार, आज सुबह लगभग 4:30 बजे सुताड़ा गांव में ये दर्दनाक सडक़ हादसा हुआ। खबरों के अनुसार, मजदूर राजस्थान के बरान से एक वैन में आज रहे थे। बूंदी जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर अचानक वैन की एक अज्ञात गाड़ी से टक्कर हो गई।
इस टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला समेत 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे में 5 लोग घायल हुए हैं। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। वहीं घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इनमें से कुछ की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है।
PC: hindi.news18
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Parmarth TV







