Parmarth TV
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक बार फिर से आमजन को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने बुधवार को बाड़मेर के बाछड़ाऊ में जोधपुर संभाग के बाड़मेर, बालोतरा, जैसलमेर, जालोर, जोधपुर, पाली, फलोदी और सिरोही जिलों के लिए 2 हजार 824 करोड़ रुपए से अधिक की लागत के एक हजार से अधिक विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास का जनता को सौगात दी है। इनमें से 2 हजार 45 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के 763 कार्यों का शिलान्यास व 778 करोड़ रुपए की लागत के 250 विकास कार्यों का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया गया है।

इस दौरान सीएम भजनलाल ने लोगों के हित में कई घोषणाएं भी की है। सीएम ने ने बाड़मेर जिले में कम वर्षा के कारण उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए किसानों, पशुपालकों एवं आमजन को राहत देने के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। उन्होंने गर्मी के दौरान संचालित की गई आकस्मिक पेयजल व्यवस्थाएं तथा टैंकरों के माध्यम से जल परिवहन की सुविधा 31 दिसंबर तक निरंतर जारी रखने, कम वर्षा वाले क्षेत्रों में आवश्यक आकस्मिक कार्यों को गति देने के लिए जिला कलेक्टर के माध्यम से एक करोड़ रुपए तक के कार्यों की स्वीकृति और चारे की कमी से प्रभावित बाड़मेर, बालोतरा एवं जैसलमेर सहित क्षेत्रों में चारा डिपो शुरू करने और चारा डिपो के सुचारु संचालन की घोषणा की।

राम जल सेतु लिंक परियोजना को तेजी से मूर्त रूप दिया जा रहा
इस दौरान सीएम भजनलाल ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में जल सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्राथमिकता से कार्य कर रही है। राम जल सेतु लिंक परियोजना को तेजी से मूर्त रूप दिया जा रहा है। करीब 1 लाख करोड़ रुपए की इस परियोजना में अब तक 41 हजार करोड़ रुपए के कार्यादेश जारी किए जा चुके हैं।
PC: dipr.rajasthan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Parmarth TV







