Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Rahul Gandhi ने अब अमेरिका में दिया ये बड़ा बयान, कहा- भारत आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा | Parmarth TV Quad Summit: ट्रंप ने कहा मोदी एक मजबूत इंसान, दोनों के बीच मनीला में हुई मुलाकात | Parmarth TV Ayushman Card Yojana:आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी इलाज के लिए मना करें अस्पताल तो फिर यहां पर करें शिकायत | Parmarth TV विमान किराया होगा कम! केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV

Dotasra ने अब केन्द्र सरकार पर साधा निशाना, कहा-मोदी सरकार के लिए अन्नदाता नहीं, धन्नदाता मायने रखता है | Parmarth TV

Dotasra  ने अब केन्द्र सरकार पर साधा निशाना, कहा-मोदी सरकार के लिए अन्नदाता नहीं, धन्नदाता मायने रखता है | Parmarth TV

Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने अब किसानों के कर्ज को लेकर केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है। डोटासरा ने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है।

उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि मोदी सरकार के लिए अन्नदाता नहीं, धन्नदाता मायने रखता है। इसलिए किसान कर्ज में डूब रहा है और पूंजीपति मित्र पनप रहे हैं। राजस्थान के 1.06 करोड़ किसानों पर 1.87 लाख करोड़ रुपए का कर्ज है, लेकिन केंद्र की मोदी सरकार किसानों का एक रुपया माफ करने के लिए तैयार नहीं है। आज देश में हर किसान पर औसतन 74 हजार रुपए का कर्ज है, देश का अन्नदाता दयनीय स्थिति में है। लेकिन केंद्र सरकार के पास ना तो किसानों का ऋण माफ करने का कोई प्रस्ताव है, और ना ही प्रधानमंत्री मोदी की ऐसी इच्छाशक्ति! जबकि यही मोदी सरकार पिछले दस साल में पूंजीपति मित्रों का 16 लाख करोड़ रुपए का कर्ज माफ कर चुकी है।

भाजपा के अंधकार में अगर किसान कर्ज नहीं चुका पाए तो मुकदमा, गिरफ्तारी और जमीन नीलाम हो जाती है। जबकि उद्योगपति मित्रों के खाते एनपीए राइट ऑफ कर दिए जाते हैं, तो कई मित्रों को सरकार के संरक्षण से विदेश भगा दिया जाता है। भाजपा की डबल इंजन सरकारों में यही ;डबल स्टैंडर्ड है, जो गरीब को कुचल रहा है, और अमीर को देश का खजाना लूटा रहा है।

PC:deccanherald
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Parmarth TV

Trending News