Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Petrol-Diesel Prices: अक्टूबर माह के पहले दिन क्या कम हो गई है पेट्रोल-डीजली की कीमतें? | Parmarth TV National Weather Forecast: मौसम विभाग की चेतावनी ने बढ़ा दी लोगों की टेंशन, इतने राज्यों में है मूसलाधार बारिश का अलर्ट | Parmarth TV PM Kisan Scheme: क्या पति-पत्नी को अलग-अलग मिलता है योजना का लाभ? ये है नियम | Parmarth TV Donald Trump ने बदल दिया है एआई का नाम, कर दिए हैं इस ऑर्डर पर साइन | Parmarth TV Congress: दिग्विजय सिंह की किस बात पर भड़की सोनिया गांधी, नीतीश कुमार को बता दिया गद्दार | Parmarth TV होम लोन की बढ़ सकती है ईएमआई, RBI जल्द ही करने वाला है बैठक | Parmarth TV INDIA ब्लॉक की आठवीं बैठक में लिए ये बड़े फैसले, खड़गे ने कहा- भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है | Parmarth TV Gold-Silver Prices: फिर से बढ़ गए हैं सोने-चांदी के दाम, ये है आज की रेट | Parmarth TV मारा गया पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का मोस्ट वांटेड आतंकवादी मूसा | Parmarth TV 1 October: नए महीने की पहली तारीख से बदलने जा रहे ये नियम, पड़ेगा आपकी जेब पर भी असर | Parmarth TV

Dotasra ने भजनलाल सरकार पर कसा तंज, कहा- भाजपा सरकार के कुशासन में… | Parmarth TV

Dotasra ने भजनलाल सरकार पर कसा तंज, कहा- भाजपा सरकार के कुशासन में… | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविदं सिंह डोटासरा ने सीकर में लक्ष्मणगढ़ विधानसभा के दंतुजला निवासी ठेका कर्मी के बिजली लाइन की खराबी सुधारते समय करंट की चपेट आने को लेकर भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है।

उन्होंने इस संबंध में एक्स के माध्यम से सरकार पर तंज करते हुए कहा कि कब थमेगी बिजली विभाग की लापरवाही? भाजपा सरकार के कुशासन में बिजली विभाग की घोर लापरवाही और अनदेखी बार-बार हादसों का कारण बन रही है। आम लोगों की जान जा रही है, लेकिन गहरी नींद में सोए विभाग को कोई परवाह नहीं है।

सीकर में मेरे लक्ष्मणगढ़ विधानसभा के दंतुजला निवासी रामदेव ढाका बिजली लाइन की खराबी सुधारते समय विभाग की लापरवाही के कारण करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। यह कोई साधारण हादसा नहीं, बल्कि भाजपा सरकार की नाकामी और ठेकेदारी प्रथा की देन है। सुरक्षा मानकों की अनदेखी से आए दिन आमजन की जान खतरे में है और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है।

कब तक विभागीय लापरवाही से आम लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ होता रहेगा

पूर्व शिक्षा मंत्री डोटासरा ने इस संबंध आगे कहा कि क्षेत्रवासी और किसान संगठन पिछले तीन दिनों से धरने पर हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। आखिर कब तक विभागीय लापरवाही से आम लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ होता रहेगा? अगर सरकार में जरा भी संवेदनशीलता बची हैं तो इन हादसों की जिम्मेदारी लें और शीघ्र अतिशीघ्र पीडि़त परिवार को न्याय दिलाएं क्योंकि जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना ही सरकार की पहली जिम्मेदारी है।

PC:  hindi.oneindia

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 


Parmarth TV

Trending News