Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

LPG Cylinders: गांधी जयंती के दिन इतनी तय कर दी गई हैं एलपीजी सिलेंडर कीमतें | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: आज भी नहीं मिली राहत, अब इतनी तय हुई हैं कीमतें | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: सितंबर माह के आखिरी दिन बड़े शहरों में इतनी तय कर दी हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV LPG Prices: क्या महीने के आखिरी दिन कम हो गई है एलपीजी सिलेंडर की कीमत? | Parmarth TV होर्मुज संकट के बीच बड़ा कदम उठाने की तैयारी, भारत-यूएई के बीच समुद्र में बिछेगी तेल पाइपलाइन | Parmarth TV अक्टूबर माह के पहले दिन लगा आमजन को महंगाई का झटका, अब इतने बढ़ गए हैं LPG सिलेंडर के दाम | Parmarth TV Small Savings Schemes: सुकन्या समृद्धि योजना पर मिलता रहेगा इतना ब्याज, सरकार ने किया ये फैसला | Parmarth TV पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया हवाई हमला, एयरस्ट्राइक में 22 लोगों की मौत | Parmarth TV BJP: अमित शाह का जालंधर में बड़ा बयान, आने वाला चुनाव बीजेपी केवल नशा मुक्त पंजाब के मुद्दे पर लड़ेगी | Parmarth TV आज से इन लोगों को नहीं मिलेगी LPG सब्सिडी, करना होगा पहले ये काम | Parmarth TV

राष्ट्रीय राजधानी Delhi फिर से मिली स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी | Parmarth TV

राष्ट्रीय राजधानी Delhi फिर से मिली स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। देश में बम से उड़ाने की धमकियां मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज एक बार फिर से स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। खबरों के अनुसार, आज सुबह 7 बजे द्वारका के दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) को बम से उड़ाने को लेकर धमकी भरा कॉल आया। धमकी भरा कॉल आने के बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना पर पुलिस, बम निरोधक दस्ता, और अग्निशमन विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच चुकी है। स्कूल को तत्काल खाली कराकर तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। खबरों के अनुसार, द्वारका के सेक्टर-4 में मॉडर्न कॉन्वेंट स्कूल और सेक्टर-10 में श्री राम वल्र्ड स्कूल को भी ईमेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिली। इसके बाद इन स्कूलों को भी खाली करवाकर तलाशी अधियान शुरू किया गया है।

डीपीएस द्वारका में तीसरी बार ऐसा हुआ है। हाल के महीनों में दिल्ली-एनसीआर के कई स्कूलों को इस प्रकार की कई बार धमकियां मिल चुकी हैं। आपको बता दें कि राजस्थान की राजधानी जयपुर में भी कई बार इस प्रकार की धमकियां मिल चुकी हैं।

PC:aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News