Parmarth TV
जयपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने अब भरतपुर जिला प्रमुख के चार्ज को लेकर प्रदेश की भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। डोटासरा ने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात ही है।
पूर्व शिक्षा मंत्री डोटासरा ने एक्स के माध्यम से कहा कि तानाशाही हठधर्मिता चरम पर है। भाजपा ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उसे न लोकतंत्र की परवाह है, और न कोर्ट और कानून की। माननीय हाईकोर्ट के स्पष्ट आदेश के बावजूद भरतपुर की उप जिला प्रमुख प्रियंका गुर्जर को जिला प्रमुख का चार्ज नहीं दिया गया, जबकि जिला परिषद सीओ खुद उनके अधीनस्थ अधिकारी हैं। कोर्ट ने सत्य और न्याय के पक्ष में फैसला दिया, लेकिन भाजपा सरकार अपनी मनमानी पर अड़ी है।
भरतपुर जिला प्रमुख का पद दिसंबर 2023 से यानी करीब 2 साल से रिक्त पड़ा है, लेकिन हार के डर से भाजपा सरकार न तो चुनाव करवाना चाहती है और न नियमों के अनुसार चार्ज सौंपना चाहती है। ये तानाशाही शासन है, जहां सत्ता के अहंकार में संवैधानिक प्रावधानों को रौंदा जा रहा है। संभवतः देश में राजस्थान एकमात्र राज्य होगा, जहां भाजपा सरकार हार के डर से 2-2 साल तक चुनाव टाल रही है।
PC: rajasthan.ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Parmarth TV







