Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV Supreme Court: वकील की cji पर अभ्रद टिप्पणी, आप उस कुर्सी पर नहीं बैठ सकते, इसके योग्य नहीं, आपमें वह ईमानदारी नहीं… | Parmarth TV

Vastu Tips: घर को लग गई है किसी की बुरी नजर? इन वास्तु टिप्स को अपनाकर दूर करें सभी नेगेटिव एनर्जी

Vastu Tips: घर को लग गई है किसी की बुरी नजर? इन वास्तु टिप्स को अपनाकर दूर करें सभी नेगेटिव एनर्जी

Vastu Tips: नजर केवल लोगों को ही नहीं बल्कि घर को भी लगती है, लेकिन कई बार हम समझ ही नहीं पाते। ऐसे में वास्तु शास्त्र में बताए गए कुछ उपायों को अपनाकर इस बुरी एनर्जी से छुटकारा पाया जा सकता है।

Publish Date: Sat, 08 Nov 2025 05:53:04 PM (IST)

Updated Date: Sat, 08 Nov 2025 05:53:04 PM (IST)

वास्तु टिप्स को अपनाकर दूर कर सकते हैं नेगेटिव एनर्जी

धर्म डेस्क। नजर केवल लोगों को ही नहीं बल्कि घर को भी लगती है, लेकिन कई बार हम समझ ही नहीं पाते। कहा जाता है कि जब किसी व्यक्ति या घर पर बुरी नजर का प्रभाव पड़ता है, तो इसके परिणामस्वरूप कई तरह की शारीरिक और मानसिक परेशानियां सामने आने लगती हैं, जैसे सिरदर्द, चक्कर आना, चिड़चिड़ापन, अनिद्रा या लगातार थकान महसूस होना।

इतना ही नहीं, इसका असर व्यक्ति के बिजनेस और निजी जीवन पर भी नकारात्मक रूप से पड़ सकता है। ऐसे में वास्तु शास्त्र में बताए गए कुछ उपायों को अपनाकर इस बुरी ऊर्जा से छुटकारा पाया जा सकता है।

इस तरह उतारें बुरी नजर

घर से बुरी नजर और नकारात्मकता को दूर करने के लिए शाम के समय लौंग, कपूर, उपला, पीली सरसों और तेजपत्ता को मिलाकर जलाएं। इसके बाद इस धूप को घर के हर कोने में दिखाएं। कुछ दिनों तक ऐसा करने से नेगेटिव एनर्जी कम होती है, और घर में शांति व खुशहाली का माहौल बनता है। साथ ही परिवार के सदस्यों के बीच के तनाव और झगड़े भी कम होने लगते हैं।

नकारात्मकता से दूर रहने के उपाय

अगर घर में बार-बार भारीपन या नकारात्मक ऊर्जा महसूस हो रही है, तो रोजाना कपूर जलाना शुभ माना गया है। इसके अलावा, नमक मिले पानी या फिटकरी के पानी से घर की सफाई करने से भी नेगेटिव एनर्जी दूर होती है। इन छोटे-छोटे उपायों को करके आप घर का माहौल पॉजिटिव बनाए रखते हैं।

अस्वीकरण- इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

———

Trending News