Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Gold-Silver Prices: 1,005 रुपए सस्ता हुआ सोना, इतनी गिर गई है चांदी की कीमत | Parmarth TV MP: उजड़े गरीब परिवारों की आपबीती और तबाही का मंजर देख फूट पड़ा शिवराज सिंह का गुस्सा, मुख्य सचिव सहित कई को…. | Parmarth TV Gold-Silver Prices: 1,005 रुपए सस्ता हुआ सोना, इनती गिर गई है चांदी कीमत | Parmarth TV National Weather Forecast: दिल्ली, यूपी सहित 24 राज्यों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी, राजस्थान के लिए है ये अलर्ट | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: क्या अचानक कम हो गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें? ये है आज की रेट | Parmarth TV बार-बार PF क्लेम रिजेक्ट होने के ये हैं 10 मुख्य कारण, समाधान के लिए करें ऐसा | Parmarth TV UP: पति के होते पत्नी का चल रह था अफेयर, प्रेमी ने कर दिया पति को फोन, तुम्हारी बीबी हैं मेरे साथ होटल में…4 घंटे तक किया उसके साथ…. | Parmarth TV राष्ट्रपति को ज्ञापन देने के बाद Rahul Gandhi का बड़ा बयान, कहा- मैं आश्चर्यचकित रह गया कि जब हमने वोट चोरी के बारे में… | Parmarth TV आधार में नाम बदलने के UIDAI ने जारी कर दिए हैं नए नियम, अब करना होगा ऐसा | Parmarth TV सरकार का बड़ा ऐलान, आधी कीमत पर राशन कार्ड वालों को मिलेंगे चीनी, आटा और सूजी | Parmarth TV

Gehlot की कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से अपील, कहा- नगरीय निकाय चुनावों में भाजपा ने परिसीमन में जो… | Parmarth TV

Gehlot की कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से अपील, कहा- नगरीय निकाय चुनावों में भाजपा ने परिसीमन में जो… | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पंचायती राज चुनावों को लेकर कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संघर्ष करने की अपील की है। गहलोत ने आज इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी बात कही है। 
पूर्व सीएम गहलोत ने आज एक्स के माध्यम से कहा कि राजस्थान के सभी माननीय सांसदगण, विधायकगण व विधायक प्रत्याशियों, जनप्रतिनिधिगण, समस्त कांग्रेस जिला एवं ब्लॉक अध्यक्ष तथा कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से अपील है कि आने वाले पंचायती राज चुनावों के लिए हम सब एकजुट होकर संघर्ष करें।

गहलोत ने कहा कि नगरीय निकाय चुनावों में भाजपा ने परिसीमन में जो मनमानी की, वैसी ही शिकायतें पंचायती राज में भी हैं। अब चुनाव के दौरान भाजपा प्रशासन और पुलिस का भी नगरीय निकाय चुनावों जैसा दुरुपयोग जरूर दोहराएगी। पुलिस और प्रशासन की इस बेईमानी का सामना हमें आमजन को साथ लेकर करना होगा। इतनी बेईमानी के बावजूद कांग्रेस ने नगरीय निकाय चुनावों में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया, वोटों में भाजपा के लगभग बराबर रही। ग्रामीण क्षेत्रों में तो कांग्रेस हमेशा से मजबूत रही है, इसलिए कांग्रेस जीतेगी ही।

भाजपा की अलोकतांत्रिक हरकतों को बेनकाब कर उसे हराना होगा
अशोक गहलोत ने कहा कियह लड़ाई किसी एक की नहीं, हम सबकी है। मैं भी अपने स्तर पर जनप्रतिनिधियों से फोन पर संवाद कर रहा हूं और कई साथियों से बात कर चुका हूं। हमें गांव-गांव पहुंचकर लोगों के बीच रहना होगा और भाजपा की इन अलोकतांत्रिक हरकतों को बेनकाब कर उसे हराना होगा। जब जनता साथ होगी तो कोई प्रशासन और कोई पुलिस जनादेश नहीं छीन सकेगा। आइए, हम सब मिलकर पूरी ताकत से कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करें।

PC: abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

Parmarth TV

Trending News