Parmarth TV
जयपुर। नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर भाजपा नेताओं ने उन्हें मर्यादित आचरण करने की नसीहत दी है। इस पर अब आरएलपी सांसद बेनीवाल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। आरएलपी सांसद बेनीवाल ने एक्स के माध्यम भापजा नेताओं को ही नसीहत दे डाली है। उन्होंने कहा कि राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, जिन्होने मीडिया के सामने सार्वजनिक रूप से शिक्षकों को ;मूर्ख और ;बेवकूफकहकर पूरे शिक्षा तंत्र का अपमान किया और सत्ता के अहंकार में शब्दों की मर्यादा भूल गए, उन्हें दूसरों को मर्यादित आचरण करने की नसीहत देना शोभा नहीं देता।
वहीं बेनीवाल ने एक अन्य पोस्ट के माध्यम से कहा कि मर्यादित आचरण और संस्कारों की नसीहत देने वाले बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़,आखिरकार विधायक निधि के एवज में 40% कमीशन खाने वाले अपनी ही पार्टी के विधायक की ढाल बनकर क्यों खड़े हो गए? क्या कमीशनखोर विधायक को बचाने के लिए उसका पक्ष लेकर खड़े होना ही आपके और आपकी पार्टी के संस्कार है मदन जी?
राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के लिए बोल दी ये बात
हनुमान बेनीवाल ने आगे कहा कि राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने विगत दिनों अपनी ही पार्टी के महिला मोर्चे की पदाधिकारियों से तू-तड़ाक की भाषा में बात की, क्या सार्वजनिक जीवन की मर्यादा की नसीहत देने वाले बीजेपी नेताओं और और उनकी पार्टी पर भाषा और व्यवहार की मर्यादा का पाठ लागू नहीं होता? खबरों के अनुसार, भैराणा धाम में सभा को संबोधित करते हुए हनुमान बेनीवाल ने मुख्यमंत्री भजनलाल को मूर्खाधिराज और उनकी कैबिनेट को मूर्खों की कैबिनेट बोल दिया था।
PC:bhayaji
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
Parmarth TV







