Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Earthquake: महाराष्ट्र और हिमाचल से लेकर अफगानिस्तान में भूंकप से कांपी धरती, लगे इतने झटके | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले देश के बड़े शहरों में इतनी तय कर दी हैं कीमतें | Parmarth TV Atal Pension Yojana: हर महीने करें केवल 210 रुपए निवेश, मिलेगी पांच हजार की पेंशन | Parmarth TV पाक पीएम शहबाज शरीफ ने फिर से दी गीदड़भभकी, कहा- अगर पानी को रोकने या कम करने का प्रयास किया तो… | Parmarth TV Sonam Wangchuk का बड़ा बयान, कहा- देश को सही नेतृत्व चुनने के लिए शांतिपूर्ण क्रांति की जरूरत | Parmarth TV शेयर बाजारों में चौतरफा बिकवाली, निफ्टी दो सप्ताह के निचले स्तर पर – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Gold-Silver Prices: सोना ₹1,066 सस्ता, चांदी भी 2,368 रुपए हुई सस्ती | Parmarth TV अमेरीकी राष्ट्रपति Donald Trump ने कर दिया है 100% तक का टैरिफ लगाने का ऐलान | Parmarth TV खड़गे की हल्द्वानी रैली के बाद मंच के शुद्धिकरण को लेकर Rahul Gandhi का बड़ा बयान, कहा-यह बीजेपी-आरएसएस की सालों से… | Parmarth TV LPG Cylinders: स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले प्रमुख शहरों में इतनी तय हुई कीमतें | Parmarth TV

Jaipur: नौकरी से हटाए जाने पर नर्सिंग कार्मिक ने की आत्महत्या, बेनीवाल ने स्वास्थ्य मंत्री पर साधा निशाना | Parmarth TV

Jaipur: नौकरी से हटाए जाने पर नर्सिंग कार्मिक ने की आत्महत्या, बेनीवाल ने स्वास्थ्य मंत्री पर साधा निशाना | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने महिला चिकित्सालय जयपुर में नौकरी से हटाए गए नर्सिंग कार्मिक दीपक खारवाल के आत्महत्या किए जाने की घटना पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया दी है।

आरएलपी सांसद हनुमान बेनीवाल ने एक्स के माध्यम कहा कि दौसा जिले के निवासी नर्सिंग कार्मिक दीपक खारवाल के आत्महत्या कर लेने का अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक प्रकरण संज्ञान में आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा संविदा सेवा समाप्त किए जाने के कारण वे मानसिक रूप से अत्यंत परेशान थे तथा तंत्र की प्रताड़ना से आहत होकर उन्होंने यह कदम उठाया।

प्रदेश का स्वास्थ्य महकमा आज गंभीर संकट से गुजर रहा है और नाकारा स्वास्थ्य मंत्री की वजह से स्वास्थ्य व्यवस्थाएं लगातार सवालों के घेरे में हैं। इसके बावजूद प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की चुप्पी चिंताजनक है। दीपक खारवाल आत्महत्या मामले में नर्सिंग कार्मिक एसएमएस अस्पताल की इमरजेंसी में आंदोलनरत हैं।

मैंने राज्य सरकार के उच्च अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर दिवंगत नर्सिंग कार्मिक के आंदोलित परिजनों एवं प्रतिनिधियों से तत्काल संवाद स्थापित करने तथा उनकी मांगों पर संवेदनशीलता के साथ विचार करने के निर्देश दिए हैं। इस दुःख की घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे तथा परिजनों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति दे।

PC:bhaskar
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Parmarth TV

Trending News