Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Earthquake: महाराष्ट्र और हिमाचल से लेकर अफगानिस्तान में भूंकप से कांपी धरती, लगे इतने झटके | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले देश के बड़े शहरों में इतनी तय कर दी हैं कीमतें | Parmarth TV Atal Pension Yojana: हर महीने करें केवल 210 रुपए निवेश, मिलेगी पांच हजार की पेंशन | Parmarth TV पाक पीएम शहबाज शरीफ ने फिर से दी गीदड़भभकी, कहा- अगर पानी को रोकने या कम करने का प्रयास किया तो… | Parmarth TV Sonam Wangchuk का बड़ा बयान, कहा- देश को सही नेतृत्व चुनने के लिए शांतिपूर्ण क्रांति की जरूरत | Parmarth TV शेयर बाजारों में चौतरफा बिकवाली, निफ्टी दो सप्ताह के निचले स्तर पर – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Gold-Silver Prices: सोना ₹1,066 सस्ता, चांदी भी 2,368 रुपए हुई सस्ती | Parmarth TV अमेरीकी राष्ट्रपति Donald Trump ने कर दिया है 100% तक का टैरिफ लगाने का ऐलान | Parmarth TV खड़गे की हल्द्वानी रैली के बाद मंच के शुद्धिकरण को लेकर Rahul Gandhi का बड़ा बयान, कहा-यह बीजेपी-आरएसएस की सालों से… | Parmarth TV LPG Cylinders: स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले प्रमुख शहरों में इतनी तय हुई कीमतें | Parmarth TV

उज्ज्वला योजना में सिलेंडरों की संख्या घटाने पर Rahul Gandhi ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा- अरबपति मित्रों को… | Parmarth TV

उज्ज्वला योजना में सिलेंडरों की संख्या घटाने पर Rahul Gandhi ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा- अरबपति मित्रों को… | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने उज्ज्वला योजना में सब्सिडी वाले सिलेंडरों की संख्या 9 से घटाकर 4 किए जाने पर केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने इस संबंध में एक्स के माध्यम से बड़ा बयान दिया है।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक्स के माध्यम से कहा कि 12 वर्षों की गरीब-विरोधी आर्थिक नीतियों और compromised विदेश नीति ने आज देश को ऐसे हालात में ला खड़ा कर दिया है जहाँ लाखों गरीब परिवारों और महिलाओं को लकड़ी के ज़हरीले धुएं की तरफ धकेल दिया गया है।

प्रवासी मजदूरों की जीवनरेखा 5 किलो का सिलेंडर भी ₹323 महंगा कर दिया

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि उज्ज्वला योजना में सब्सिडी वाले सिलेंडरों की संख्या 9 से घटाकर 4 कर दिया गया। उसपर पिछले 3 महीनों में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹89 बढ़ा दिया गया- मतलब, पहले दाम बढ़ाओ, फिर सब्सिडी घटाओ, गरीबों का चूल्हा बुझाओ। प्रवासी मजदूरों की जीवनरेखा 5 किलो का सिलेंडर भी ₹323 महंगा कर दिया, वो कमाएगा क्या, खाएगा क्या और बचाएगा क्या?

मोदी जी, क्या आपकी नाकामियों का बोझ सिर्फ गरीब उठाएंगे?

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि अरबपति मित्रों को लाखों करोड़ों की कर्ज़माफी दिलाना और गरीबों को अपनी नाकामियों का बिल थमाना- ये लूट का मोदी मॉडल है। मोदी जी, क्या आपकी नाकामियों का बोझ सिर्फ गरीब उठाएंगे? क्या आपकी बनाई इस चरमराती अर्थव्यवस्था की कीमत मजदूर, किसान, महिलाएं और मध्यम वर्ग ही चुकाएंगे?

PC:  aajtak

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

Trending News