Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

गुरुद्वारा नानक निवास रिचमंड ने थॉम्पसन की सिख सोसायटी को 25,000 डॉलर की आर्थिक सहायता दी | Parmarth TV National Weather Forecast: देश के इन राज्यों में होगी भारी बारिश, 24 जून तक के लिए जारी हुआ मौसम का पूर्वानुमान | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन सोने की चमक पड़ी फीकी, चांदी में भी छाई सुस्ती – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Gold and Silver Prices: यूएस-ईरान युद्ध विराम समझौते के बाद चांदी के 9,209 रुपए गिरे दाम, सोना भी हो गया है सस्ता | Parmarth TV राय अज़ीज़उल्ला ख़ान की पुस्तक का लोकार्पण | Parmarth TV Government Scheme: इन कर्मचारियों को मिलेगी 15000 रुपए की आर्थिक मदद, जान लें | Parmarth TV PM Kisan Yojana:: ई-केवाईसी के अलावा ये काम पूरे होने पर ही मिलेगा 23वीं किस्त का लाभ, जान लें | Parmarth TV ईरान के साथ समझौते के बाद जेडी वेंस का इजराइल को लेकर बड़ा बयान, कहा- इस समय पूरी दुनिया में डोनाल्ड ट्रंप… | Parmarth TV National Weather Forecast: देश के 17 राज्यों में आंधी, बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने का है अलर्ट | Parmarth TV National Weather Forecast: नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, राजस्थान सहित देश के नौ राज्यों के लिए है आंधी–बारिश का अलर्ट | Parmarth TV

Jaipur: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अचानक शासन सचिवालय में किया ऐसा, फिर… | Parmarth TV

Jaipur: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अचानक शासन सचिवालय में किया ऐसा, फिर… | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को शासन सचिवालय स्थित राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन 181 पर आमजन से फोन पर सीधे बात कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान हेल्पलाइन सेंटर की कार्यप्रणाली, शिकायत पंजीकरण, फॉलो-अप एवं मॉनिटरिंग व्यवस्था की विस्तृत जानकारी ली।


उन्होंने राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन 181 का निरीक्षण करने के दौरान खैराबाद (कोटा) के परिवादी प्रिंस को फोन पर आत्मीयता के साथ कहा कि मैं भजनलाल शर्मा बोल रहा हूं, आप अपनी समस्या बताइए। यह सुनकर परिवादी चौंके और सीएम के समक्ष बिजली आपूर्ति के संबंध में अपनी बात रखी। सीएम भजनलाल ने परिवादी को समस्या के शीघ्र समाधान का आश्वासन देते हुए अधिकारियों को तुरंत कार्यवाही के निर्देश दिए।


वहीं रामगढ़ पचवारा (दौसा) के पुनीराम ने फोन पर मुख्यमंत्री को भूखण्ड पट्टे से संबंधित अपनी समस्या बताई। इस पर मुख्यमंत्री ने पुनीराम को आत्मीयता से कहा कि मैं आपके गांव में भी आया हूं। आपकी समस्या के समाधान के लिए मैंने निर्देश दे दिए हैं। इस पर परिवादी ने प्रसन्नता व्यक्त की।

अधिकारियों को समस्या का तत्काल समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

अरांई (अजमेर) से हेमराज ने मुख्यमंत्री भजनलाल से अपने क्षेत्र में पानी की आपूर्ति संबंधी समस्या साझा की। इस पर सीएम ने परिवादी से विस्तार से जानकारी ली और अधिकारियों को समस्या का तत्काल समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

संपर्क हेल्पलाइन जनता की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस दौरान कहा कि संपर्क हेल्पलाइन जनता की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम है। इस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करते हुए राज्य सरकार ने विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को हेल्पलाइन विजिट करने के निर्देश दिए हैं, जिससे समस्याओं का त्वरित समाधान हो रहा है और आमजन को राहत मिल रही है।

PC: dipr.rajasthan

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 


Parmarth TV

Trending News