Parmarth TV
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की राजधानी जयपुर से मानवता को शर्मसार करने का मामला प्रकाश में आया है। यहां के मुरलीपुरा थाने क्षेत्र से दो दोस्तों द्वारा एक विवाहिता से गैंगरेप किए जाने का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। खबरों के अनुसार, आरोपियों ने विवाहिता को नोट्स देने के बहाने धोखे से बुलाया और इसके बाद कोल्ड ड्रिंक में नशा मिलाकर पिला दिया।
इसके बाद आरोपियों ने बेहोशी की हालत में विवाहिता के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने इस संबंध में किसी को बताने पर महिला को जान से मारने की धमकी भी दी। महिला ने इस संबंध में मुरलीपुरा थाने में मामला दर्ज करवाया है।
पुलिस ने मामला दर्जकरअपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि कॉम्पिटिशन एग्जाम की तैयारी के दौरान महिला की आरोपियों से जान-पहचान हुई थी। इसके बाद महिला की आरोपियों से बातचीत होने लगी थी। महिला ने जरुरी नोट्स देने के बहाने बुलाकर रेप किए जाने का दोनों दोस्तों पर आरोप लगाया है।
PC:livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
Parmarth TV







