भीमसेनी एकादशी पर देशभर में श्रद्धालू निर्जला व्रत कर रहे हैं। इस एकादशी व्रत का शास्त्रों में विशेष महत्व बताया गया है। भक्त इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा अराधना करते हैं।
By Roman Tiwari
Edited By: Roman Tiwari
Publish Date: Fri, 06 Jun 2025 01:39:58 PM (IST)
Updated Date: Fri, 06 Jun 2025 01:41:08 PM (IST)
HighLights
- भीमसेनी एकादशी पर निर्जला व्रत
- भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा
- सभी एकादशियों का फल एक साथ
धर्म डेस्क, इंदौर: देश भर के श्रद्धालू 6 जून को श्रद्धा और संकल्प की भावना से सराबोर हैं। इस दिन पूरे देश में भीमसेनी एकादशी का पर्व पारंपरिक आस्था और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। यह तिथि हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखती है, खासकर निर्जला व्रत के कारण। इस व्रत में श्रद्धालु पूरे दिन बिना जल ग्रहण किए भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की आराधना करते हैं।
पौराणिक मान्यता है कि महाभारत काल में भीमसेन ने भी इस कठिन उपवास को किया था, इसलिए इसे ‘भीमसेनी एकादशी’ कहा जाता है। धार्मिक विश्वास के अनुसार इस दिन व्रत रखने और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करने से सभी पापों का नाश होता है और जीवन में सुख-शांति आती है। इसे लेकर देश के प्रमुख मंदिरों में विशेष तैयारियां की गई हैं।
कथावाचक पं. बद्रीविशाल गौरहा के अनुसार, निर्जला एकादशी व्रत से मन, वचन और कर्म की शुद्धि होती है। यह व्रत कठोर जरूर है, लेकिन इसका आध्यात्मिक लाभ बहुत गहरा है। वहीं पीतांबरा पीठाधीश्वर आचार्य डॉ. दिनेश महाराज ने बताया कि ज्येष्ठ शुक्ल एकादशी को निर्जला या भीमसेनी एकादशी कहा जाता है। महाभारतकालीन कथा अनुसार, भीमसेन भोजन त्यागने में असमर्थ थे, तब व्यासजी ने उन्हें यह व्रत बताया जो सभी एकादशियों का फल एक साथ देता है।
यह भी पढ़ें: Nirjala Ekadashi 2025: निर्जला एकादशी… आज व्रत करने से मिलता है साल की सभी 24 एकादशी का पुण्य
इस दिन सूर्योदय से अगले दिन सूर्योदय तक बिना जल ग्रहण किए उपवास करना चाहिए। द्वादशी को ब्राह्मणों को अन्न, वस्त्र, जल से भरा कलश, गौ आदि का दान कर स्वयं भोजन करें। यह व्रत करोड़ों सोने के दान के बराबर फल देता है और मृत्यु के बाद स्वर्ग की प्राप्ति होती है।
पुण्य की प्राप्ति के सरल उपाय
- भगवान विष्णु को पीले फूल और पीले फल चढ़ाएं।
यह भी पढ़ें:
इस मंत्र का जाप पुण्यदायक
भगवान विष्णु का पूजन, मंत्र जप “ओम नमो भगवते वासुदेवाय” और दान विशेष पुण्यदायक है। इस एकादशी का पुण्य तीर्थ, यज्ञ और दानों से भी श्रेष्ठ माना गया है। ऐसा माना जाता है कि संपूर्ण एकादशियों के समान फलदायी है यह भीमसेनी एकादशी।







