Parmarth TV
इंटरनेट डेस्क। ओडिशा के जाजपुर से दुष्कर्म का चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है, जिसके बारे में जानकार आपके होश ही उड़ जाएंगे। अब जाजपुर से कार्यालय से घर लौटते समय महिला को अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की शर्मनाक वारदात सामने आई है। महिला का इसका विरोध किया तो आरोपियों ने कई बार उसपर चाकू से वार कर घायल कर दिया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इस संबंध में बताया कि ओडिशा के जाजपुर इलाके में काम से लौटते समय महिला ने एक ऑटो लिया। ऑटो चालक महिला को घर ले जाने के बजाय सुनसान जगह पर ले गया। जब वह वाहन में दो अन्य लोग भी बैठे हुए थे।
पुलिस ने बताया कि सुनसान जगह पर नशे में धुत तीन और लोग उनका इंतजार कर रहे थे। इसके बाद आरोपियों ने महिला के हाथ उसके दुपट्टे से बांध दुष्कर्म किया। बाद में एक राहगीर की सहायता से पीडि़त महिला ने इस बात की जानकारी परिजनों को दी।
PC:naidunia
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
Parmarth TV







