Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Congress: राहुल गांधी ने कहा, चुनाव आयोग और सरकार ने जो किया वो संविधान और लोकतंत्र के खिलाफ | Parmarth TV EPFO E-Nomination: PF, पेंशन और बीमा का पैसा किसे मिलेगा? जानें नॉमिनी जोड़ने का पूरा तरीका | Parmarth TV National Weather Forecast:  11 राज्यों में मूसलाधार बारिश होने का अलर्ट, राजस्थान में आज से बदलने वाला है मौसम | Parmarth TV UPI से ₹2,000 से ज्यादा पेमेंट पर MDR की चर्चा, क्या ग्राहकों को देना होगा चार्ज? समझें पूरा हिसाब | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: जयपुर से मुंबई तक, आज ये हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV Gehlot ने अब पुलिस-प्रशासन को लिया निशाने पर, कहा-ऐसी गुंडागर्दी, दबंगई और छापामारी मैंने अपनी जिंदगी में कभी नहीं देखी | Parmarth TV Government Scheme: अब हर साल छह एलपीजी सिलेंडर मिलेंगे मुफ्त, सरकार ने इस स्कीम को दे दी है मंजूरी | Parmarth TV डीएचएल एक्सप्रेस की सेवाएं 01 जनवरी से होंगी महंगी – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के गलत इस्तेमाल से हो सकती हैं 100 करोड़ मौतें: Bill Gates | Parmarth TV Arnab Cyclone: यूपी समेत 8 राज्यों में बारिश का कहर, 13 लोगों की मौत, राजस्थान सहित 14 प्रदेशों के लिए है अलर्ट | Parmarth TV

Jully का सीएम भजनलाल पर निशाना, कहा- नायक मूवी के एक दिन के मुख्यमंत्री की भूमिका… | Parmarth TV

Jully  का सीएम भजनलाल पर निशाना, कहा- नायक मूवी के एक दिन के मुख्यमंत्री की भूमिका… | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने एक बार फिर से मुख्यमंत्री भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता जूली ने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि दिल्ली दरबार की पर्ची से राजस्थान के मुख्यमंत्री बने महोदय अब नायक मूवी के एक दिन के मुख्यमंत्री की भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं।

फोन लगाइए, आदेश दीजिए, कैमरा चलाइए और वाहवाही लूट लीजिए, यही राजस्थान भाजपा शासन का मॉडल है। माननीय मुख्यमंत्री जी, प्रदेशवासी यह जानना चाहते हैं कि क्या हैडपंप की यह व्यवस्था सिर्फ आज-आज के लिए है या राजस्थान की जनता के लिए हमेशा के लिए? मुख्यमंत्री जी अगली बार जब ऐसा करने जाएं, तब एक दिन पहले आए हुए 5-6 शिकायती कॉल्स पर वापस कॉल करें एवं उनसे पूछें कि क्या उनकी समस्या का निवारण हुआ है? ऐसी फोटो अपॉर्चुनिटी से राज्य का भला नहीं होगा भजनलाल जी।

प्रदेश में बजरी माफिया पूरी तरह बेलगाम हो चुके हैं

वहीं जूली ने एक अन्य पोस्ट के माध्यम से कहा कि बजरी डंपरों का आतंक और भाजपा सरकार की तानाशाही चरम परl खारी नदी (केकड़ी) में बजरी से भरे डंपर से हुए दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौत ने झकझोर कर रख दिया है। यह केवल एक दुर्घटना नहीं, बल्कि भाजपा सरकार के संरक्षण में पनप रहे बजरी माफिया द्वारा किया गया खुला कत्ल है। शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करता हूँ।

इससे भी अधिक शर्मनाक व चिंताजनक तथ्य यह है कि पुलिस थाना केकड़ी में तैनात पुलिसकर्मी राजेश मीणा पर स्थानीय विधायक तथा अवैध खनन में लिप्त अधिकारियों द्वारा किस प्रकार दबाव, धमकी और तानाशाही की जा रही है, यह इस वीडियो में साफ सुना और देखा जा सकता है। भाजपा राज में पुलिसकर्मियों को डराया जा रहा है और माफिया को खुली छूट दी जा रही है। प्रदेश में बजरी माफिया पूरी तरह बेलगाम हो चुके हैं। भाजपा सरकार मूकदर्शक नहीं, बल्कि इस पूरे अवैध कारोबार की साझेदार और संरक्षक बनकर खड़ी है l

PC: zeenews.india
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 


Parmarth TV

Trending News