Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV Supreme Court: वकील की cji पर अभ्रद टिप्पणी, आप उस कुर्सी पर नहीं बैठ सकते, इसके योग्य नहीं, आपमें वह ईमानदारी नहीं… | Parmarth TV दिल्ली हाट शिल्प समागम मेले में 55 लाख से अधिक की बिक्री – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एनएलएमसी ने प्रयागराज में 11 सरकारी फ्लैटों की ई-नीलामी के लिए प्रक्रिया शुरू की – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Punjab Elections 2027: राघव चड्ढा, हरभजन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब में भाजपा का करेंगे चुनावी घोषणा पत्र तैयार | Parmarth TV

Maharashtra: शुरू हो गया नया सियासी खेल, भाजपा-कांग्रेस ने कर लिया गठबंधन, हर कोई है हैरान | Parmarth TV

Maharashtra: शुरू हो गया नया सियासी खेल, भाजपा-कांग्रेस ने कर लिया गठबंधन, हर कोई है हैरान | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। महाराष्ट्र की राजनीति में अब कुछ ऐसा हुआ है, जिसकी कोई कल्पना ही नहीं कर सकता है। पूरे देश में कांग्रेस के खिलाफ बिगुल फूंकने वाली भाजपा ने ठाणे की अंबरनाथ नगर परिषद में एक चौंकाने वाला कदम उठाया है। यहां पर भाजपा ने कांग्रेस के साथ गठबंधन कर सभी को चौंका दिया है।

इसके बाद ये महाराष्ट्र का सियासी पारा भी आसमान छूने लगा है। खबरों के अनुसार, अंबरनाथ नगर परिषद को शिंदे की शिवसेना का गढ़ माना जाता है। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे यहीं से ही सांसद हैं। अंबरनाथ में शिवसेना सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, लेकिन बहुतम से चूक गई।

ऐसे में शिवसेना ने भापजा के साथ गठबंधन की रणनीति तैयार की थी। लेकिन भाजपा ने सभी को चौंकाते हुए शिवसेना के स्थान पर कांग्रेस का हाथ थाम लिया। इसके बाद कांग्रेस और भाजपा ने मिलकर यहां सरकार बनाई। भाजपा के पार्षद यहां से नगर अध्यक्ष चुने गए। शिंदे के विधायक डॉ. बालाजी किनिकर ने इस गठबंधन को 'अभद्र युति' करार देकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि इस गठबंधन पर बीजेपी से सवाल पूछना चाहिए। बीजेपी नेता ही इसका जवाब दे पाएंगे।

भाजपा ने इस कारण उठाया ये कदम
भाजपा की ओर से भी इस संबंध में बयान आया है। पार्टी के उपाध्यक्ष गुलाबराव करंजुले पाटिल ने इस संबंध में कहा कि भाजपा ने कई बार शिवसेना से गठबंधन पर बात करने का प्रयास किया, लेकिन शिवसेना ने इसपर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। स्पष्ट जवाब न मिलने की स्थिति में भाजपा ने यह कदम उठाया है।

PC:indiatvnews
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News