Parmarth TV
इंटरनेट डेस्क। कर्नाटक में गुरु के रिश्ते को शर्मसार करने मामला प्रकाश में आया है। यहां दक्षिण कन्नड़ जिले के एक निजी कॉलेज के दो पुरुष व्याख्याताओं और उनके सहयोगी पर शर्मनाक वारदात को अंजाम दिए जाने का आरोप लगा है। खबरों के अनुसार, पुलिस ने इन लोगों को एक छात्रा को वीडियो और तस्वीरों के जरिए ब्लैकमेल करने के बाद कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इस इस संबंध में बताया कि इस वारदात का खुलासा उस समय हुआ जब जब ओडिशा के बालासोर में एक छात्रा ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने बताया कि आरोपी मूडबिद्री में व्याख्याता के रूप में कार्यरत है। इसी कॉलेज में पीडि़त छात्रा भी पढ़ती है। एक व्याख्याता ने शैक्षणिक नोट्स साझा करने के बहाने छात्रा से दोस्ती की। व्याख्याता ने कथित तौर पर शैक्षणिक कारणों का हवाला देते हुए छात्रा को बेंगलुरु बुलाया और अपने दोस्त के घर पर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
दूसरे व्याख्याता ने कथित रूप से फोटो और वीडियो के माध्यम से किया ब्लैकमेल
इस बात की जानकारी एक अन्य व्याख्याता को दी। इसके बाद दूसरे व्याख्याता ने कथित रूप से फोटो और वीडियो के माध्यम से ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। छात्रा ने व्याख्याता के सहयोगी पर भी दुष्कर्म का आरोप लगाया। दुष्कर्म के वीडियो के माध्यम से वह छात्रा को ब्लैकमेल करने लगा। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है। पुलिस की ओर से जल्द ही मामले में अन्य खुलासा किया जा सकता है।
PC:etvbharat
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
Parmarth TV







