Parmarth TV
इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश के मथुरा से एक बार फिर से दुष्कर्म का चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। अब यहां महिला सिपाही से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है।
खबरों के अनुसार, झांसी में तैनात एक दरोगा द्वारा महिला सिपाही को जूस में नशीला पदार्थ पिलाकर मथुरा में बलदेव रोड स्थित एक फार्महाउस में अपनी हवस का शिकार बनाने का मामला सामने आया है। महिला सिपाही ने इस संबंध में मामला दर्ज करवाया है। पीड़िता ने इस संबंध में बताया कि दरोगा ने उसका अश्लील वीडियो बनाया और फिर उसे ब्लैकमेल किया। इसके बाद आरोपी दरोगा के दोस्त ने भी महिला सिपाही के साथ रेप किया। इस संबंध में यमुनापार पुलिस ने आरोपी दरोगा संग दो के खिलाफ मामला दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
रात को फार्म हाउस में किया दुष्कर्म
महिला सिपाही ने पुलिस को बताया कि 17 फरवरी 2023 की रात फार्म हाउस में परिचित झांसी के थाना चिरगांव में तैनात उप निरीक्षक रविकांत गोस्वामी ने मिलने बुलाया। वहां पर उसने नशीला पदार्थ मिला जूस पिलाकर बेहोशी की हालत में दुष्कर्म किया। इस दौरान उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया।
इसके बाद ब्लैकमेल करके उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया गया। रविकांत गोस्वामी और उसके मित्र दीक्षांत शर्मा ने 22 जून 2023 को मुरादाबाद स्थित एक होटल में भी जूस में नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म कर आपत्तिजनक वीडियो बनाया। इसके बाद उसे वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी दी। महिला कांस्टेबल के लगाए आरोपों की पुलिस गहनता से जांच कर रही है।
PC:jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
Parmarth TV







