Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

PM Kisan Scheme: क्या पति-पत्नी को अलग-अलग मिलता है योजना का लाभ? ये है नियम | Parmarth TV Donald Trump ने बदल दिया है एआई का नाम, कर दिए हैं इस ऑर्डर पर साइन | Parmarth TV Congress: दिग्विजय सिंह की किस बात पर भड़की सोनिया गांधी, नीतीश कुमार को बता दिया गद्दार | Parmarth TV होम लोन की बढ़ सकती है ईएमआई, RBI जल्द ही करने वाला है बैठक | Parmarth TV INDIA ब्लॉक की आठवीं बैठक में लिए ये बड़े फैसले, खड़गे ने कहा- भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है | Parmarth TV Gold-Silver Prices: फिर से बढ़ गए हैं सोने-चांदी के दाम, ये है आज की रेट | Parmarth TV मारा गया पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का मोस्ट वांटेड आतंकवादी मूसा | Parmarth TV 1 October: नए महीने की पहली तारीख से बदलने जा रहे ये नियम, पड़ेगा आपकी जेब पर भी असर | Parmarth TV उज्जैन में शाही मस्जिद का एक हिस्सा तोड़े जाने पर हुआ हंगामा, पांच लोग गिरफ्तार | Parmarth TV Bank Holiday: जाने अक्टूबर महीने में कितनों दिनों के लिए रहेगी बैंकों में छुट्टियां, अटक सकते हैं आपके काम | Parmarth TV

Mission Rahat: जयपुर के तीन छात्रों की पहल से पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री से भरा ट्रक रवाना | Parmarth TV

Mission Rahat: जयपुर के तीन छात्रों की पहल से पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री से भरा ट्रक रवाना | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। पंजाब में आई विनाशकारी बाढ़ ने अब तक बहुत से लोगों की जान ले ली है और 1.76 लाख हेक्टेयर से अधिक फसलें बर्बाद हो चुकी हैं। हजारों परिवार प्रभावित हैं और हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं। ऐसे कठिन समय में जयपुर के जयश्री पेरीवाल इंटरनेशनल स्कूल के तीन 13 वर्षीय छात्र ( विहान लूनिया, आरुष मोदी और आरव फौजदार) ने “मिशन राहत” की शुरुआत कर समाज के लिए मिसाल पेश की है।


रविवार को शुरू किए गए इस अभियान के अंतर्गत बच्चों ने क्राउडफंडिंग और सामुदायिक सहयोग के जरिए राहत सामग्री इकट्ठा करने की अपील की थी। इसके लिए जयपुर में चार स्थानों पर संग्रहण केंद्र भी स्थापित किए गए थे। इस पहल को स्थानीय लोगों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी व्यापक समर्थन मिला। मिशन राहत के पहले चरण में जुटाई गई सामग्री से भरा एक बड़ा ट्रक अजमेर रोड, 200 फीट बाईपास से पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए रवाना किया गया है।


ये है छात्रों का उद्देश्य

छात्रों ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल राहत पहुँचाना ही नहीं है बल्कि यह संदेश देना भी है कि “छोटी उम्र में भी बड़े बदलाव की शुरुआत की जा सकती है।” विशेषज्ञों के अनुसार, इस तरह के प्रयास न केवल प्रभावित परिवारों को उम्मीद और सहारा देंगे बल्कि समाज को एकजुट करने में भी अहम योगदान देंगे।


ट्रक में जरूरतमंद परिवारों और पशुओं के लिए आवश्यक वस्तुएं 

टॉर्च – 320

मच्छरदानी – 300

त्रिपाल – 225

कंबल – 300+

धुंध की दवाइयां – 28

पेट्रोल की धुंध की मशीन – 15

चादरें – 50

टूथब्रश-पेस्ट सेट – 250

बिस्कुट – 1000 पैकट

आईसीयू चिकित्सा सहायता/दवाएं – 40 व्यक्तियों के लिए

खाद्य पदार्थ – 1 कार्टन

ओडोमोस – 300 ट्यूब

ओआरएस – 1000 पैक

पशु चारा – 5500 किलोग्राम

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Parmarth TV

Trending News