Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ट्रंप से हो सकती हैं मुलाकात | Parmarth TV सम्मान कैपिटल का ऋण वितरण दूसरी तिमाही में 62 प्रतिशत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV जियो का शेयर खुलते ही 238 रुपये चढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV SCO Summit 2026: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने पहली बार SCO समिट के लिए पाकिस्तान को भेजा न्योता | Parmarth TV

Rajasthan: अब आमजन के लिए मदन दिलावर ने कर दी है ये बड़ी घोषणाएं | Parmarth TV

Rajasthan: अब आमजन के लिए मदन दिलावर ने कर दी है ये बड़ी घोषणाएं | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। भजनलाल सरकार ने अब आमजन को विकास कार्यों की सौगात दी है। कोटा जिले की रामगंज मंडी विधानसभा क्षेत्र में निकाली जा रही 5 दिवसीय जनसंवाद पदयात्रा के दूसरे दिन शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने विभिन्न गांवों में कुल 2.50 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की घोषणाएं कीं। कंवरपुरा में आयोजित आमसभा में 2 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की घोषणा की गई।


साथ ही विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। वंदे गंगा अभियान के तहत विद्यालय प्रशासन द्वारा मिट्टी का कलश भेंट कर स्वागत किया गया।  शाम करीब 6 बजे पदयात्रा कोटड़ी गांव पहुंची। यहां आयोजित आमसभा में भी बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और विभिन्न समस्याओं से जुड़े आवेदन दिए गए। ग्रामीणों ने क्षेत्र में सड़क, पानी और अन्य विकास कार्यों की मांग रखी, जिन पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

मजदूरों ने रोजगार और मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं रखीं

पदयात्रा के दौरान शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री ने चेचट इंटर कॉलोनी में कोटा स्टोन की पहाड़ियों के बीच मेहनतकश मजदूरों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी गईं। मजदूरों ने रोजगार और मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं रखीं जिन पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। वहीं विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता कर्मियों से भी संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।


ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए मौके पर अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए

गुडाला गांव में आयोजित आमसभा में ग्रामीणों ने पेयजल, सड़क, बिजली, चिकित्सा और अन्य स्थानीय समस्याओं को लेकर आवेदन दिए। एक-एक कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए मौके पर अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए गए। इंटर कॉलोनी चेचट में भी ग्रामीणों ने जनसुनवाई में अपनी समस्याएं रखीं।

PC: dipr.rajasthan

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 


Parmarth TV

Trending News