Parmarth TV
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के तीन दिग्गज नेता पूर्व सीएम अशोक गहलोत, वसुंधरा राजे और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने तीनों को ये बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
वासुदेव देवनानी ने साल 2025-26 के लिए विधानसभा की अलग-अलग समितियों का गठन कर दिया है। उन्होंने इन कमेटियों में एक-एक पदेन सभापति और अन्य सदस्य नियुक्ति की है। विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अशोक गहलोत, वसुंधरा राजे, सचिन पायलट को एक ही समिति में सदस्य बनाया है।
राजस्थान की राजनीति के इन तीनों दिग्गजों को वासुदेव देवनानी ने विधानसभा के नियम तय करने की जिम्मेदारी दी है। इसी के तहत अब एक-दूसरे के धुर विरोधी रह चुके अशोक गहलोत और सचिन पायलट मिलकर ये काम करेंगे। ये तीनों ही नेता गत वर्ष भी नियम समिति के सदस्य थे। विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने फिर से प्रदेश के तीनों वरिष्ठ नेताओं को इस समिति में रखा है।
PC:business-standard
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
Parmarth TV







