Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

विमान किराया होगा कम! केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV

Sita Navami 2025:कब मनाई जाएगी सीता नवमी, जानिए पूजा विधि और धार्मिक महत्व

Sita Navami 2025:कब मनाई जाएगी सीता नवमी, जानिए पूजा विधि और धार्मिक महत्व

Sita Navami 2025: जब भी रामायण की बात होती है, ज्यादातर लोगों की नजर भगवान राम, लक्ष्मण और हनुमान जैसे वीरों पर जाती है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इस महान कथा के केंद्र में एक ऐसी शक्ति भी रही, जो न तो हथियार लेकर लड़ी और न ही जोर से कुछ कहा फिर भी पूरी कहानी की दिशा बदल दी? वो शक्ति थीं माता सीता. सीता नवमी यानी माता सीता का जन्मदिन, एक ऐसा दिन है जो हमें बताता है कि सच्ची ताकत कभी-कभी शांति, सहनशीलता और आत्मबल में भी होती है. ये दिन हर साल वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है. इस साल यह पर्व 7 मई 2025 को पड़ेगा. जैसे राम नवमी पर भगवान राम के जन्म का उत्सव होता है, वैसे ही सीता नवमी पर माता सीता के जीवन और मूल्यों का सम्मान किया जाता है.

कौन थीं माता सीता?

मिथिला के राजा जनक ने जब हल से धरती जोती, तो भूमि से एक दिव्य कन्या प्राप्त हुई, वही थीं भूता की बेटी “भूमिजा”, जनक नंदिनी “जानकी”, जिन्हें हम आज माता सीता के नाम से जानते हैं. कहा जाता है कि वह देवी लक्ष्मी का अवतार थीं और भगवान राम की पत्नी बनीं. वह केवल एक रानी नहीं, बल्कि धैर्य, पवित्रता और धर्म का जीता-जागता स्वरूप थीं.

कब है शनि जयंती 2025, जानिए पूजन विधि और शुभ मुहूर्त की जानकारी

आज के समय में सीता नवमी क्यों है जरूरी?

आज के दौर में जहां बाहरी सफलता, ताकत और दिखावा ज्यादा मायने रखता है, सीता नवमी हमें याद दिलाती है कि असली शक्ति भीतर से आती है. माता सीता ने अपने जीवन में राजा की बेटी, वनवासी स्त्री, बंदिनी और अंत में एक त्यागी मां तक की भूमिका निभाई, बिना शिकायत के, लेकिन पूरे आत्मविश्वास और मर्यादा के साथ.

उनका जीवन हमें सिखाता है कि अगर मन और कर्म सही हों, तो बिना शस्त्र उठाए भी कोई दुनिया बदल सकता है. वह नारी शक्ति की वो मिसाल हैं, जो संघर्ष में भी शांत रही और फैसलों में भी मजबूत.

कब है सीता नवमी 2025?

सीता नवमी सिर्फ एक पर्व नहीं, एक प्रेरणा है. यह हमें सिखाता है कि अगर आपके भीतर संयम, धैर्य और सच्चाई है, तो कोई भी परिस्थिति आपको नहीं हिला सकती. माता सीता का जीवन एक मिसाल है उन सभी के लिए जो बिना आवाज उठाए भी बदलाव ला सकते हैं.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

Trending News