Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

विमान किराया होगा कम! केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV

Rajasthan : जयपुर तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे सीएम भजनलाल शर्मा, अल्बर्ट हॉल चौराहे से… | Parmarth TV

Rajasthan : जयपुर तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे सीएम भजनलाल शर्मा, अल्बर्ट हॉल चौराहे से… | Parmarth TV

Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद भारतीय जनता पार्टी ने देशभर में तिरंगा यात्रा निकालने जाने की घोषणा की है जिसकी शुरुआत हो चुकी है। राजस्थान की राजधानी जयपुर में ये तिरंगा यात्रा 15 मई को निकाली जाएगी जिसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा न सिर्फ इसमें शामिल होंगे बल्कि इस तिरंगे यात्रा की शुरुआत के लिए हरी झंडी भी वही दिखाएंगे। बता दें कि इस तिरंगा यात्रा को लेकर जो कार्यक्रम तैयार किया गया है उसके अनुसार यात्रा अल्बर्ट हॉल चौराहे से सुबह के 11:00 के करीब निकल जाएगी और यात्रा के समाप्त होने पर कम भजनलाल एक सभा को भी संबोधित करेंगे। तिरंगा यात्रा का समापन बड़ी चौपड़ के चौराहे पर होगा।

तिरंगा यात्रा की यह है खास बात

बता दें कि इस तिरंगा यात्रा को लेकर देश भर में काफी उत्साह देखा जा रहा है। लोगों का हुजूम इस तिरंगा यात्रा में शामिल हो रहा है। इस तिरंगा यात्रा की सबसे खास बात यह है कि इसका आयोजन जरूर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा किया जा रहा है लेकिन जहां भारतीय जनता पार्टी के झंडों का नहीं बल्कि तिरंगा प्रयोग में लाया जा रहा है। इस यात्रा में स्थानीय स्तर पर प्रतिष्ठित लोगों के साथ-साथ आम लोगों को भी आमंत्रित किया जा रहा है।

प्रशाशन ने कर ली है पूरी तैयारी

15 मई को निकलने वाले तिरंगा यात्रा को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में इस यात्रा को लेकर एक अहम बैठक का आयोजन किया गया था जिसमें राज्य के पूर्व कैबिनेट मंत्री और प्रदेश अध्यक्ष डॉ अरुण चतुर्वेदी भी मौजूद रहे। बता दे की तिरंगा यात्रा को सफल बनाने की जिम्मेदारी राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अरुण चतुर्वेदी को ही दी गई है। तिरंग यात्रा निकाले जाने का मुख्य उद्देश्य देश की जनता में देशभक्ति की भावना का संचार करना है और ऑपरेशन सिंदूर के संदर्भ में विस्तृत जानकारी प्रदान करना है।

PC : deccanherald.com

Parmarth TV

Trending News