Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

होर्मुज संकट के बीच बड़ा कदम उठाने की तैयारी, भारत-यूएई के बीच समुद्र में बिछेगी तेल पाइपलाइन | Parmarth TV अक्टूबर माह के पहले दिन लगा आमजन को महंगाई का झटका, अब इतने बढ़ गए हैं LPG सिलेंडर के दाम | Parmarth TV Small Savings Schemes: सुकन्या समृद्धि योजना पर मिलता रहेगा इतना ब्याज, सरकार ने किया ये फैसला | Parmarth TV पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया हवाई हमला, एयरस्ट्राइक में 22 लोगों की मौत | Parmarth TV BJP: अमित शाह का जालंधर में बड़ा बयान, आने वाला चुनाव बीजेपी केवल नशा मुक्त पंजाब के मुद्दे पर लड़ेगी | Parmarth TV आज से इन लोगों को नहीं मिलेगी LPG सब्सिडी, करना होगा पहले ये काम | Parmarth TV India-US: पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच फोन पर हुई बात, व्यापार, रक्षा, ऊर्जा सहित कई मुद्दों पर की चर्चा | Parmarth TV PM Modi ने की भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर की प्रशंसा, कहा- अपनी जान की परवाह किए बिना… | Parmarth TV Railway Rules: 1 अक्टूबर से ट्रेन में सफर करने वालों को टिकट के साथ में रखनी होगी ओरिजनल आईडी, नहीं तो होगी आपको… | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: अक्टूबर माह के पहले दिन क्या कम हो गई है पेट्रोल-डीजली की कीमतें? | Parmarth TV

Rajasthan: भजनलाल ने महिलाओं को दी बड़ी सौगात, अब रोडवेज बसों में कर सकेंगी फ्री यात्रा, पहली बार हुआ ऐसा | Parmarth TV

Rajasthan: भजनलाल ने महिलाओं को दी बड़ी सौगात, अब रोडवेज बसों में कर सकेंगी फ्री यात्रा, पहली बार हुआ ऐसा | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर प्रदेश की महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। इसके तहत प्रदेश की महिलाएं रक्षाबंधन पर्व पर रोडवेज बसों में दो दिन निशुल्क यात्रा कर सकेंगी।

राजस्थान में पहली बार इस प्रकार का ऐलान सीएम ने किया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को राजधानी जयपुर के बिडला सभागार में मुख्यमंत्री संग रक्षाबंधन-आंगनबाड़ी बहन सम्मान समारोह में प्रदेश की बहनों को इस वर्ष रक्षाबंधन पर्व पर राजस्थान रोडवेज की बसों में दो दिन नि:शुल्क यात्रा की सुविधा देने का ऐलान किया है।


यह सुविधा रक्षाबंधन (9 अगस्त) एवं उसके अगले दिन (10 अगस्त) अर्थात् दो दिन राज्य की सीमा के अंदर राजस्थान रोडवेज की बसों में यात्रा के लिए मिलेगी। आपको बता दें कि पहली बार इस वर्ष रक्षाबंधन पर राज्य की महिलाओं को रोडवेज बसों में दो दिन नि:शुल्क यात्रा की सुविधा दी गई है। इससे पूर्व केवल एक दिन (रक्षाबंधन को) ही यह छूट दी जाती थी। 


आंगनबाड़ी बहनों को डीबीटी के माध्यम से 501-501 रुपए की राशि हस्तांतरित की

कार्यक्रम में सीएम भजनलाल ने उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी एवं महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री डॉ. मंजू बाघमार सहित आंगनबाडी बहनों से राखी बंधवाई। सीएम भजनलाल को महिलाओं ने तिलक लगाकर रक्षा सूत्र बांधा तथा नारियल भी भेंट किया। इस दौरान सीएम भजनलाल ने ने भी राखी के उपहार स्वरूप प्रदेश की 1 लाख 21 हजार आंगनबाड़ी बहनों को डीबीटी के माध्यम से 501-501 रुपए की राशि हस्तांतरित की। आंगनबाड़ी बहनों को छाता एवं मिठाई भी उपहार स्वरुप भेंट किए गए। इस दौरान शर्मा ने कहा कि बहनों के द्वारा मेरी कलाई पर बांधी गई यह राखी मेरा सुरक्षा कवच है। मैं बहनों की सुरक्षा एवं सम्मान का वादा करता हूं। 

PC:dipr.rajasthan 

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 


Parmarth TV

Trending News