Parmarth TV
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान सरकार अगले साल पेश होने वाले 2027-28 के राज्य बजट में कुछ नया करने जा रही है। जी हां पहली बार अलग से यूथ बजट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं, कृषि बजट की तर्ज पर बनने वाले इस बजट में युवाओं से जुड़ी योजनाओं, उनके लिए होने वाले खर्च और काम की प्रगति को अलग से सामने लाने की तैयारी है। सरकार ने इसके लिए विभागों से जानकारी जुटाने के साथ आम लोगों और युवाओं से सुझाव भी मांगे हैं। ताकि युवाओं की जरूरतों और उम्मीदों को बजट में जगह मिल सके।
क्या हैं इसके पीछे का कारण
मीडिया रिपोटर्स की माने तो सरकार यह कदम जेन जी द्वारा पिछले दिनों दिल्ली के जंतर मंतर समेत देश में तमाम जगहों पर किए गए आंदोलन के असर की वजह से उठाने जा रही है, इसमें जेन जी को खास फोकस किया जा सकता है। युवा मामले और खेल विभाग को यूथ बजट का नोडल विभाग बनाया गया है, यानी अलग-अलग विभागों में युवाओं से जुड़ी योजनाओं और प्रस्तावों की जानकारी एक जगह जुटाने और उन्हें बजट में शामिल करने के काम में यही विभाग मुख्य भूमिका निभाएगा।
यूथ बजट में युवाओं की पढ़ाई, कौशल बढ़ाने, रोजगार और युवा कल्याण से जुड़ी योजनाओं पर खास ध्यान रहेगा। सरकार की गाइडलाइन के अनुसार युवाओं के लिए 70 प्रतिशत या उससे ज्यादा प्रावधान वाली योजनाओं को एक श्रेणी में रखा जाएगा, जबकि इससे कम हिस्से वाली योजनाएं दूसरी श्रेणी में शामिल होंगी।
pc- jagran
Parmarth TV







