Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

विमान किराया होगा कम! केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV

Rajasthan: भजनलाल सरकार अब बनाएगी ये प्लान, दीया कुमारी ने दिया है बड़ा बयान | Parmarth TV

Rajasthan: भजनलाल सरकार अब बनाएगी ये प्लान, दीया कुमारी ने दिया है बड़ा बयान | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। राजस्थान की भजनलाल सरकार अब प्रदेश की हवेलियों को बचाने का प्लान बनाएगी। उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने मंगलवार को सीकर के रामगढ़ स्थित ऐतिहासिक मोहर हवेली पहुंचकर हवेली का अवलोकन कर वहां स्थित आर्ट गैलरी का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने हवेलियों को लेकर बड़ी बात कही है। 


राजस्थान की वित्त मंत्री दीया कुमारी ने इस दौरान कहा कि शेखावाटी में टूरिज्म बढ़ाने के लिए हमने पिछले बजट में घोषणा की थी, आज मैं रामगढ़ के दौरे पर आई हूं, रामगढ़ की हवेलियों के लिए भविष्य में क्या बेहतर कर सकते हैं ताकि जो हवेलियां बची हुई है, उनका संरक्षण करने के लिए क्या प्रावधान ला सकते हैं, इसके बारे में विचार किया जा रहा है। 


दीया कुमारी ने इस दौरान ये भी कहा कि जो ऐतिहासिक हवेलियां है, उनकों चिन्हित करेंगे कि किन हवेलियों को हम संरक्षण कर उनकी मरम्मत करवा सकते हैं ताकि यहां और अधिक पर्यटक आ सके। दीया कुमारी ने बताया कि राजस्थान में इस साल सबसे ज्यादा टूरिस्ट शेखावाटी क्षेत्र में पहुंचे हैं, जल्द ही ऐसी कमेटी बनाई जाएगी ताकि इन सुंदर और ऐतिहासिक हवेलियों को बचाया जा सके जिससे इनके माध्यम से रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।

 भजनलाल सरकार में उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने बताया कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हवेलियों के रखरखाव और संरक्षण के लिए योजना के बारे में तैयारी की जाएगी, जिससे देश—विदेश से आने वाले पर्यटकों की संख्या में वृद्धि की जा सके।

इन्हें किया जा रहा है पर्यटन सर्किट के रूप में विकसित

उन्होंने कहा कि रामगढ़ शेखावाटी को सीकर जिले में हेरिटेज सिटी और रामगढ़, फतेहपुर, मंडावा, नवलगढ़ सहित शेखावाटी रीजन को पर्यटन सर्किट के रूप में विकसित किया जा रहा हैं।

PC:  indiatv

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 


Parmarth TV

Trending News