Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

विमान किराया होगा कम! केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV

Chardham Yatra 2025: अक्षय तृतीया से शुरू हुई चारधाम यात्रा… जानिए कब खुलेंगे केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के कपाट

Chardham Yatra 2025: अक्षय तृतीया से शुरू हुई चारधाम यात्रा… जानिए कब खुलेंगे केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के कपाट

Chardham Yatra 2025: यमुनोत्री व गंगोत्री धाम की फूलों से भव्य सजावट की गई है। छह माह वीरान रहा जानकीचट्टी-यमुनोत्री पैदल मार्ग पूरी तरह जीवंत हो उठा है। उत्तरकाशी व बड़कोट से लेकर गंगोत्री-यमुनोत्री धाम तक गंगा-यमुना की जय-जयकार गूंज रही है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Wed, 30 Apr 2025 12:04:46 PM (IST)

Updated Date: Wed, 30 Apr 2025 12:04:46 PM (IST)

हर साल हजारों श्रद्धालु चारधाम यात्रा में हिस्सा लेते हैं। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट खुले
  2. यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस जारी
  3. 24 हजार से ज्यादा हेली टिकट बुक

ब्यूरो, देहरादून (Chardham Yatra 2025): अक्षय तृतीया पर उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में स्थित यमुनोत्री व गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा शुरू हो गई। दो मई को रुद्रप्रयाग जिले में स्थित केदारनाथ धाम के कपाट खोले जाएंगे और चार मई को चमोली जिले में स्थित बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ यात्रा पूर्णता को प्राप्त कर लेगी।

  • यमुनोत्री: कपाट खुलने का मुहूर्त बुधवार दोपहर 11:55 बजे। इससे पूर्व सुबह आठ बजे देवी यमुना की चल विग्रह उत्सव डोली अपने बड़े भाई शनिदेव की अगुआई में शीतकालीन गद्दीस्थल खरसाली से 10,804 फीट की ऊंचाई पर स्थित यमुनोत्री धाम के लिए प्रस्थान करेगी।
  • गंगोत्री: कपाट खुलने का मुहूर्त बुधवार सुबह 10:30 बजे। मां गंगा की चल विग्रह उत्सव डोली मंगलवार दोपहर 11:57 बजे ढोल-दमाऊ और 14 राजपूताना राइफल्स के पाइप बैंड की मधुर लहरियों के बीच अपने शीतकालीन गद्दीस्थल मुखवा से प्रथम पड़ाव भैरोघाटी स्थित भैरव मंदिर पहुंची। यहां से डोली बुधवार सुबह 10,300 फीट की ऊंचाई पर गंगोत्री धाम पहुंची।
  • केदारनाथ: कपाट खुलने की तिथि एवं मुहूर्त दो मई सुबह 7:00 बजे। बाबा केदार की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली मंगलवार को विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी से अपने दूसरे पड़ाव फाटा पहुंची। आज डोली मुख्य पड़ाव गौरीकुंड और एक मई की शाम समुद्रतल से 11,657 फीट की ऊंचाई पर स्थित केदारनाथ धाम पहुंचेगी।
  • बदरीनाथ: कपाट खुलने की तिथि एवं मुहूर्त चार मई सुबह 6:00 बजे। टिहरी के नरेंद्रनगर राजमहल से 22 अप्रैल को शुरू हुई तेल कलश यात्रा पांच दिन डिम्मर गांव स्थित लक्ष्मी-नारायण मंदिर में विश्राम के बाद आज दूसरे चरण में बद्रीनाथ धाम के लिए रवाना होगी। कपाट खुलने की पूर्व संध्या पर तीन मई की शाम कलश यात्रा 10,277 फीट की ऊंचाई पर स्थित बद्रीनाथ धाम पहुंचेगी।

Trending News