Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

मारा गया पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का मोस्ट वांटेड आतंकवादी मूसा | Parmarth TV 1 October: नए महीने की पहली तारीख से बदलने जा रहे ये नियम, पड़ेगा आपकी जेब पर भी असर | Parmarth TV उज्जैन में शाही मस्जिद का एक हिस्सा तोड़े जाने पर हुआ हंगामा, पांच लोग गिरफ्तार | Parmarth TV Bank Holiday: जाने अक्टूबर महीने में कितनों दिनों के लिए रहेगी बैंकों में छुट्टियां, अटक सकते हैं आपके काम | Parmarth TV Gold-Silver Prices: चांदी कीमत में आई 1,373 रुपए की गिरावट, सोना फिर से हुआ सस्ता | Parmarth TV PoK में प्रदर्शनकारियों का आंदोलन तेज, शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर के खिलाफ लगे नारे, कहा- हम भारत से मिलना चाहते हैं | Parmarth TV National Weather Forecast: यूपी, बिहार सहित कई राज्यों में कहर ढा रही बारिश, आज इन राज्यों में है भारी बारिश का अलर्ट | Parmarth TV Bank Holidays: अक्टूबर में लगातार पांच दिन बैंक रहेंगे बंद, देख लें ये लिस्ट | Parmarth TV Goldy Brar: अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई की 10 मोस्ट वांटेड भगोड़ों की लिस्ट में शामिल हुआ गोल्डी बराड़, कई गंभीर आरोप, 9 करोड़ का इनाम | Parmarth TV Congress: राहुल गांधी पहुंचे झुग्गी बस्ती में, बेला एस्टेट में 728 लोगों में से एसआईआर में कटे 727 के नाम, विपक्ष के नेता ने… | Parmarth TV

Rajasthan: भजनलाल सरकार ने अब इन लोगों को दे दी है बड़ी सौगात, जल्द ही होगा ऐसा | Parmarth TV

Rajasthan: भजनलाल सरकार ने अब इन लोगों को दे दी है बड़ी सौगात, जल्द ही होगा ऐसा | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। भजनलाल सरकार ने अब पुष्कर के लोगों को बड़ी सौगात दी है। अब यहां पर लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। अब जल संसाधन मंत्री एवं पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत के प्रयासों से विधानसभा क्षेत्र के 67 गांव और ढाणी को शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए 365.85 करोड़ रुपए की महत्वाकांक्षी जल परियोजना के वर्क ऑर्डर जारी हुए हैं। 


रावत ने इस संबंध में बताया कि पेयजल की चिंता अब ग्रामीणें की नहीं, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में हमारी सरकार की है। हर घर तक नल से शुद्ध जल पहुंचाना हमारा संकल्प है और इसे हर हाल में पूरा किया जाएगा। ग्रामीणों ने जल संसाधन मंत्री रावत का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया कि रावत में विकास का संकल्प है, संवेदनशीलता है। उनका लक्ष्य है, हर गांव, हर घर तक शुद्ध पेयजल, जो संभव हो रहा है उनकी प्रतिबद्धता से।


इन क्षेत्रों में घरों में नल के माध्यम से पहुंचेगा जल 

जल जीवन मिशन के अंतर्गत अब रूपनगढ़ व अजमेर उपखंड के गांवों में घर-घर नल कनेक्शन के माध्यम से शुद्ध पेयजल पहुंचाया जाएगा। इसका वर्क ऑर्डर जारी किया गया है। इस परियोजना से  बीसलपुर बांध का पानी जल जीवन मिशन के अंतर्गत भदूण, पालडी भोपतान, काठोदा, परासोली, मोखमपुरा, पडांगा, अमरपुरा, पवारों की ढाणी, केरिया की ढाणी, भिलावट, गुढा, करडला, आउ, सिनोदिया, शिवनगर, बकरवालिया, झाग, जाखोलाई, किशनपुरा, कोटडी, उजोली, खाजपुरा, भैरवाई, जाजोता, मानपुरा, निटूटी, दरदूण्ड, नवा, राजपुरा, रघुनाथपुरा, कल्याणीपुरा, रामगढ, करकेडी, तित्यारी, पींगलोद, चकपींगलोद, सिणगारा, बांसडा, थल, सिंगला, मोतीपुरा, पालडी पाठनान, रोडावास, सागरमाला, नोसल, अरडका, होशियारा, मगरी, जाटली, सराणा, भवानीखेडा, मानपुरा, ऊंटडा, मगरा, रामनेर ढाणी, होशियावास, बबाईचा के ग्रामीणों के घर नल के माध्यम से पहुंचाया जाना है। 

PC: dipr.rajasthan, etvbharat, mttvindia 

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 


Parmarth TV

Trending News