Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Rahul Gandhi ने अब अमेरिका में दिया ये बड़ा बयान, कहा- भारत आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा | Parmarth TV Quad Summit: ट्रंप ने कहा मोदी एक मजबूत इंसान, दोनों के बीच मनीला में हुई मुलाकात | Parmarth TV Ayushman Card Yojana:आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी इलाज के लिए मना करें अस्पताल तो फिर यहां पर करें शिकायत | Parmarth TV विमान किराया होगा कम! केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV

Rajasthan: भजनलाल सरकार ने अब इन लोगों को दी बड़ी सौगात, कर दिया है ऐसा | Parmarth TV

Rajasthan: भजनलाल सरकार ने अब इन लोगों को दी बड़ी सौगात, कर दिया है ऐसा | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। राजस्थान की भजनलाल सरकार ने एक बार फिर से प्रदेश के लोगों को बड़ी सौगात दी है। अब जोधपुर की ग्राम पंचायत नंदवान (लूणी) के लोगों को सौगात मिली है। संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने शुक्रवार को यहां 86 लाख रुपए की लागत से नंदवान से चावड़ों की ढाणी सडक़ निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया।


जोगाराम पटेल ने इस संबंध में कहा कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार सडक़ तंत्र के सुदृढ़ीकरण के लिए कृत संकल्पित होकर कार्य कर रही है। प्रदेश सरकार ने बजट में सडक़ तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं उन्नयन के लिए 7 हजार 690 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया है।

संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा प्राथमिकता के आधार पर क्रमिक रूप से क्षेत्र की सभी सडक़ों का निर्माण करवाया जा रहा है। सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा नंदवान से चावड़ों की ढाणी तक 5.15 किमी सडक़ का निर्माण तय समयावधि में पूर्ण कर लोकार्पण किया जाएगा।


प्रदेश में हर घर तक नल से जल पहुंचेगा

संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने इस दौरान कहा कि जल जीवन मिशन की समयावधि वर्ष 2028 तक बढ़ाई गई है, जिससे प्रदेश में हर घर तक नल से जल पहुंचेगा।  बजट घोषणा के अनुरूप इस वर्ष में 20 लाख घरों में पेयजल कनेक्शन दिए जाएंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल सुविधा के लिए 425 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विभिन्न कार्य करवाए जाएंगे।  मुख्यमंत्री जल जीवन मिशन (शहरी) के तहत चरणबद्ध रूप से 5 हजार 830 करोड़ रुपए के कार्य करवाए जाएंगे। 

PC: moneycontrol, dipr.rajasthan

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 


Parmarth TV

Trending News