Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

LPG Prices: क्या आज घट गए हैं घरेलू सिलेंडर के दाम, ये है ताजा रेट | Parmarth TV CJP ने अब कर दी है सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, 48 घंटे का दिया टाइम, रख दी ये तीन मांगें | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: क्या आज बढ़ा दी गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें? ये है ताजा रेट | Parmarth TV LPG Cylinders:  जयपुर सहित देश के प्रमुख शहरों में आज इतनी हैं घरेलू और कमर्शियल सिलेंडरों की कीमतें, देखें लिस्ट | Parmarth TV शेयर बाजारों की गिरावट बढ़ी, सेंसेक्स 1,200 अंक से ज्यादा टूटा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ईरान ने अमेरिका को अब दे डाली है ये चेतावनी, कहा- दोबारा हमला किया तो पश्चिम एशिया की जंग हिंद महासागर… | Parmarth TV Gold-Silver Prices:  2,716 रुपए सस्ती हुई चांदी, सोने के भी इतने गिर गए हैं दाम | Parmarth TV PF सदस्य की मौत पर परिवार को मिलता है सात लाख रुपए तक का बीमा और पेंशन, ये है नियम | Parmarth TV अपनी पत्नी के साथ अमेरिका पहुंचे Xi Jinping, डोनाल्ड ट्रंप ने प्रोटोकाल तोड़कर किया ऐसा | Parmarth TV India: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्काे रूबियो के सामने उठाया 100 प्रतिशत टैरिफ वाला मुद्दा | Parmarth TV

Rajasthan: भजनलाल सरकार बंद नहीं करेगी ये योजना, विधानसभा में दिया कुमारी ने कही ये बात | Parmarth TV

Rajasthan: भजनलाल सरकार बंद नहीं करेगी ये योजना, विधानसभा में दिया कुमारी ने कही ये बात | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। राजस्थान की भजनलाल सरकार की ओर से राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों को चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए संचालित आरजीएचएस योजना का बंद नहीं करेगी। इस इस बात की जानकारी वित्त मंत्री दिया कुमारी ने गुरुवार को विधानसभा में दी है।

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि आरजीएचएस योजना को बंद करने का वर्तमान में कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। वित्त मंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्य द्वारा इस सम्बन्ध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब देते हुए दिया कुमारी ने सदन को आश्वस्त किया कि आरजीएचएस योजनान्तर्गत पंजीकृत दवा विक्रेताओं द्वारा दवा न देने की शिकायत प्राप्त होने पर विक्रेता के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

इससे पहले विधायक चंद्रभान सिंह चौहान के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में दिया कुमारी ने सदन में बताया कि आरजीएचएस योजनान्तर्गत राज्य कर्मचारियों व पेंशनर्स के लिए चिकित्सा सुविधाओं के संबंध में बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन की कार्यवाही प्रक्रियाधीन होने के कारण अनुमोदित अस्पतालों में लाभार्थियों का लाईव फोटो अनिवार्य किया गया है।

दुरूपयोग को रोकने के दृष्टिगत किए गए हैं परिवर्तन
राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने इस दौरान बताया कि इन दिशा-निर्देशों की निरन्तरता में 16 जनवरी 2025 एवं संशोधित निर्देश 22 जनवरी 2025 के द्वारा गंभीर बीमारियों से ग्रसित बेडरिडन पेंशेंट एवं 75 या उससे अधिक आयु के लाभार्थियों को लाईव फोटो से छूट प्रदान की गई है। भजनलाल सरकार में मंत्री दिया कुमारी ने बोल दिया कि आरजीएचएस योजनान्तर्गत सतर्कता शाखा द्वारा विश्लेषण उपरान्त कतिपय प्रकरणों में दुरूपयोग पाए जाने के कारण दुरूपयोग को रोकने के दृष्टिगत यह परिवर्तन किए गए है।

PC:indiatvnews
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Parmarth TV

Trending News